हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के साथ मनाई दीपावली

 गणमान्य लोगो ने अनाथ बच्चो के साथ मनाई दीपावली

मथुरा। कोसीकला नगर के स्कूलों में दीपावली का त्यौहार हिन्दू मुस्लिम

एकता और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिसमें अध्यापकों व बच्चों ने लक्ष्मी

पूजन कर आरती भी उतारी। वहीें दूसरी ओर अधिकांश लोगों ने अनाथाश्रम जाकर

बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। जीडी पब्लिक स्कूल में भी छात्राओं

ने आकर्षक रंगोली सजाकर दीपावली पर्व को याद्गार बनाया।

 नगर के विद्यालयों में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान

स्कूल के समस्त बच्चों ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम कर मां

लक्ष्मी एवं गणेश का पूजन किया और पुष्प अर्पित कर आरती उतारी। स्कूल के

अध्यापक अजीत सिंह रावत ने दीपावली के पर्व का महत्व बच्चों को समझाया।

इस दौरान स्कूल के अध्यापक सब्बीर अहमद, अजीत सिंह रावत, रेखा देवी,

जहांआरा आलम, ममता शर्मा, जाकिर खान, आबिद हुसैन, रेखा, अजय शर्मा आदि ने

पूजन कर आरती भी उतारी। वहीं दूसरी ओर नगर के गणमान्य लोगो ने गोपाल बाग

स्थित स्वामी दयानन्द स्रेह आश्रम जाकर करीब 3 दर्जन अनाथ बच्चो के साथ

दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान सपा लोहिया वाहिनी के तहसील अध्यक्ष

राजीव दीक्षित, सुनील पाण्डेय एडवोकेट आदि ने बच्चों के साथ पूजन किया,

मिठाईयां दी और आतिशबाजी चलाई। राजीव दीक्षित ने कहा कि अपने घर में

दीपावली मनाये लेकिन ये बच्चें जिनका कोई घर नहीं होता ये त्यौहारों को

सिर्फ सोंचते है लेकिन इनके साथ त्यौहार मनाने वाला कोई अपना नहीं होता।

इन बच्चों के साथ त्यौहार अवश्य मनाने चाहिये। उन्होने अनाथाश्रम को हर

सम्भव सहायता देने की बात भी कहीं। इस दौरान भानू प्रताप, अजीत रावत,

कृष्णा सक्सैना, गौरवी, राहुल सैनी, सचिन, नेत्रपाल शास्त्री, पप्पू

मास्टर आदि लोग उपस्थित थे।

 बालाजी नगर स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में भी छात्राओं ने आकर्षक रंगोली

सजाकर दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान स्कूल के चैयरमैन पवन शर्मा, गणेश

दत्त शर्मा, शीला शर्मा, सीमा शर्मा, गरिमा, हेमल, अल्पना, रचना, चंचल,

नीलम, नेहा, पूनम आदि ने बच्चों के साथ पूजन कर दीपावली का पर्व मनाया।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login