हॉलीवुड फिल्ममेकर को शाहरूख का खुला न्यौता

हॉलीवुड फिल्ममेकर को शाहरूख का खुला न्यौतामुंबई। एप्पल के सीईओ टिम कुक के लिए रात्रिभोज की मेजबानी के बाद, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हॉलीवुड निर्देशक पॉल फीग, उनकी पत्नी लॉरी और उनके सभी दोस्तों को खुले तौर पर आमंत्रित किया है।

लॉरी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि किसी दिन शाहरुख मुंबई में अपने घर मन्नत में पॉल का स्वागत करें। लॉरी ने ट्विटर पर लिखा, मुझे आशा है कि किसी दिन मन्नत में पॉल फीग का स्वागत किया जा सकता है। 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने कहा वह स्पाई के निर्देशक के लिए फ्रेंच फ्राइज तैयार रखेंगे। डॉन स्टार ने शुक्रवार को लिखा, लॉरी फीग, पॉल फीग और आपके दोस्तों का भारत में कभी भी स्वागत है। मैं आपके लिए फ्रेंच फ्राइज तैयार रखूंगा। 

ब्राइड्समैड्स के निर्देशक ने कहा कि 50 वर्षीय अभिनेता के साथ मुलाकात उनके लिए सम्मान की बात होगी। 

     

 

साभार-khaskhabar.com 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अब इस हॉलीवुड टीवी शो में नजर आएंगी दीपिका

  1. बॉलीवुड, हॉलीवुड के बाद ‘मस्तानी’ अब टॉलीवुड में

  1. ऋतिक रौशन से आगे निकले शाहरूख




Mediabharti