हॉस्पीटल की लिफ्ट में दबकर तीमारदार की मौत

माथुरा। कोसीकलां स्थित राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित लाइफ लाइन हॉस्पीटल की लिफ्ट के चेंनल गेट में दब कर एक महिला रोगी के तीमारदार पुत्र की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंच पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा है। अस्पताल के संचालक डॉक्टर के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइफ लाइन हॉस्पीटल की तीसरी मंजिल की लिफ्ट में प्रवेश करते ही सतीश 21 वर्ष पुत्र सवलियां निवासी रामगढ़ होडल जिला पलवल के ऊपर तेज धमाके के साथ चैथी मंजिल से लिफ्ट का चेंनल गेट आ गिरा जिसके नीचे दब कर सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रसाशन में हड़कंप मच गयी,बा मुश्किल लिफ्ट के गड्डे में दबे सतीश को निकाल कर उसका इलाज शुरू किया गया लेकिन शरीर में कई फैक्चर होने के कारण कई घंटे के प्रयास के बाद भी डॉक्टर उसे बचा नहीं पाये बताया गया है की मृतक अपनी माँ जलवती के आपरेशन के सिलसले में पिछले दो तीन दिन से अस्पताल में भर्ती अपनी माँ की तीमारदारी में लगा था। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रसाशन की लापरवाही को लेकर गुस्सा है। अस्पताल के संचालक डॉक्टर अनुराग अग्रवाल के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गयी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti