मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णा नगर क्षेत्र के होटल मुकुन्द धाम से अज्ञात चोर शादी समारोह के दौरान कमरें में रखें आठ लाख रूपयें की नगदी को लेकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पीडि़त दिनेश चैधरी पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी प्रताप नगर कोतवाली रोड मथुरा ने अज्ञात चोरां के विरूद्ध दर्ज कराई हैं।





