होटल मालिक रेप मामले में महिला ने बयान बदले

मथुरा। पहले तो इज्जतदार आदमी की इज्जत तार तार कर दी और उस पर बलात्कार का आरोप लगा दिया। पुलिस ने भी कार्यवाही में इतनी जल्दी दिखाई कि एक प्रतिष्ठित कारोबारी को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन आज बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती अपने बयान से न्यायालय में पलट गयी। अब बताईये, एक इज्जतदार की इज्जत तो तार तार हो गयी। आखिर ऐसा क्यों हुआ? और आरोप लगाने वाले पर अब पुलिस क्या कार्यवाही करेगी? यह चर्चा का विषय है। 

थाना गोविन्दनगर क्षेत्र अंतर्गत मुख्य वृन्दावन मार्ग पर स्थित होटल केएमवी के मालिक अशोक बिन्दल पर बीती दिनों दिल्ली की रहने वाली महिला प्रिया द्वारा लगाया गया रेप का आरोप 164 के बयान में बदल दिया है जबकि महिला की प्राथमिकी तहरीर के आधार पर गोविन्द नगर पुलिस घटना के आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं बाद में महिला द्वारा किन कारणों के 164 के बयानों में हेरफोर किया है ये तो जांच का विषय है लेकिन घटना के बाद लोगों में यह चर्चा भी आम बनी है कि मामला जमीन से जुड़ा था जिसमें दबाव बनाने को अशोक बिन्दल को फंसाया गया है। घटना के विषय में एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि होटल मालिक पर अश्लीलता का आरोप लगाने वाली महिला द्वारा 164 के बयानों में इस किसी तरह घटना से इंकार किया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti