होलीगेट क्षेत्र में अज्ञात ठग वृद्ध से उतरवा ले गया सोने की अंगूठी

मथुरा। शहर में ठगों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर जहर खुरानी और उठाईगीरों का आतंक है तो नये बस स्टैण्ड पर ठगों का बोलवाला है। कई लोग आये दिन इसका शिकार हो रहे हैं। बैंकों में एकाउण्ट नंबर पूछकर ठगी की जा रही है तो एटीएम कार्डों से हेराफेरी का धंधा भी खूब विकसित हो रहा है। मोबाइल फोनों पर नगद पुरूस्कार की घोषणा कर लोगों को ठगा जा रहा है। ठगी के नये नये नायाब तरीके रोजाना सामने आ रहे हैं। लाचार, असहाय, वृद्ध और महिलाओं के साथ ठगी के एक से एक नये तरीके सामने आ रहे हैं। 

आज शहर के होलीगेट क्षेत्र स्थित होटल मेघराज के बाहर होली वाली गली निवासी पंडित सीताराम जो शरीर से लाचार हैं और धीरे धीरे चलते हैं, आज वे रोशन बाजार स्थित डाॅ0 मनोज शर्मा को अपना स्वास्थ्य चैक कराने आ रहे थे तभी रास्ते में उन्हें एक युवक मिला और बोला मैं आपको छोड़ देता हूँ। वह काफी देर तक वृद्ध सीताराम के पास बैठा रहा और उन्हें डाॅ. मनोज से दिखाने के लिए ऊपर ले जाने लगा। इसी दौरान उसने वृद्ध के हाथ में पहनी सोने की अंगूठी को झांसा देकर उतरवा लिया। जब तक वृद्ध इसे समझता तब तक यह ठग नौ दो ग्यारह हो गया। लोगों ने उसे काफी तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। यह ठग गुलाबी रंग की कमीज पहने था और उसका एक साथी काले रंग के सफारी सूट में पुलिस के जूते पहने मोबाइल पर बात करता देखा गया। जनपद और शहर के लोगों से ऐसे ठगों पर ध्यान रखने की जरूरत है। ये लोग किसी भी वेष में कहीं पर भी लाचार और वृद्ध, बीमार लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। पहले भी होलीगेट क्षेत्र में आधा दर्जन ऐसी ठगी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन अभी तक ऐसे लोगों का कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पायी है। रोज लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti