
युवाओं को कार्य पूरी मेहनत एवं ईमानदारी से सम्पन्न करना चाहिए-पांडेय
मथुरा। नेहरू युवा संगठन पब्बीपुर, मांट ;मथुराद्ध के तत्वावधन में नेहरू युवा केन्द्र, मथुरा के सहयोग से ‘‘जिला युवा सम्मेलन एवं युवा ड्डति कार्यक्रम’’ का आयोजन पं0 मदन मोहन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाकलपुर, मथुरा पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उमेश कुमार त्यागी, जिला विकास अधिकारी, मथुरा ने मुख्य अतिथि के रूप में माँ सरस्वती जी तथा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द के चित्रा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। उमेश कुमार त्यागी ने युवाओं को सम्बोध्ति करते हुए कहा कि सै(ान्तिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा कार्य कुशलता आज के समय में अति आवश्यक है। इस अवसर पर जनपदीय युवाओं के प्रेरणासोत नेहरू युवा केन्द्र, मथुरा के उपनिदेशक ओमकरन पाण्डेय ने युवाओं को सम्बोध्ति करते हुए कहा कि युवाओं को अपने कार्यक्षेत्रा में उपलब्ध कार्य पूरी मेहनत एवं ईमानदारी से सम्पन्न करना चाहिए तथा व्यक्ति को इन्हीं कार्यों, विशेषकर सामाजिक संरचनात्मक गतिविध्यिों में अपने आपको क्रियाशील रखना चाहिए। एम.एस. यादव, जिला उद्योग केन्द्र, मथुरा ने कहा कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार स्थापित करने हेतु अनेकों सम्बन्ध्ति योजनाएँ जैसे -प्रधनमंत्राी रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्राी ग्रामोद्योग रोजगार योजना, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित है। डा0 विजय यादव, पशु चिकित्सा अध्किारी, मथुरा ने युवाओं को भारत सरकार की पशु धन विकास योजनाओं के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि कामध्ेनु डेरी योजना से न केवल स्वरोजगार स्थापित किया जा सकता है अपितु क्षेत्रा में दुग्ध् एवं उसके उत्पादों की व्यापक उपलब्ध्ता सुलभ होगी। उन्होंने पशुओं को होने वाले विभिन्न संक्रामण रोगों के लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की। ओ.पी. रावत पूर्व जिला युवा समन्वयक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन नेें युवा शक्ति को झकझोरते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द का स्मरण याद आता है कि जब वह 1893 में विश्व ध्र्म संसद, शिकागो अमेरिका में गये थे तो वहाँ के लोगों ने उनका उद्बोध्न सुनने से पूर्व सोचा था कि भारत से भगवा वेशधरी कोई साधरण युवा है। कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार दीक्षित ने सभी युवाओं को सम्बोध्ति करते हुए नेहरू युवा संगठन की स्थापना एवं उसके उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि गैर छात्रा युवाओं के लिए नेहरू युवा संगठन की स्थापना की गई।। युवा सम्मेलन में अशोक पहलवान, महासचिव, जिला कुश्ती संघ, मथुरा, सत्यप्रकाश शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे। युवा ड्डति के अन्तर्गत ग्रामीण अंचल से आये युवा मण्डलों ने अपने द्वारा निर्मित वस्तुओं/उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी जिसकी कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा युवा ड्डति का अवलोकन व सराहना की गई। सम्मेलन में ग्रामीण अंचलों से आये हुए लगभग 200 युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमहरी शर्मा ने की। कार्यक्रम में सर्वश्री हरिओम, कु. संतोष पाराशर कृष्ण नेहरू युवती मण्डल महावन, कु0 सौनी नेहरू युवती मण्डल, बिजाहरी राया, मथुरा आदि युवा मण्डलों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्याम बाबू शुक्ला ने किया तथा कार्यक्रम के संयोजक मुकेश कुमार दीक्षित ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों को ध्न्यवाद दिया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS