‘तेरे बिन’ : मुख्य भूमिका में है ये अभिनेत्री

‘तेरे बिन’ : मुख्य भूमिका में है ये अभिनेत्री‘बानी-इश्क दा कलमा’ से छोटे पर्दे पर अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री शेफाली शर्मा आगामी धारावाहिक ‘तेरे बिन’ में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। वह इसका हिस्सा बनकर खुश हैं। 

एक बयान में कहा गया कि शेफाली एंड टीवी चैनल के आगामी धारावाहिक में विजजा की भूमिका निभाएंगी। उनके जोड़ीदार का चयन होना बाकी है। 

यह पूछे जाने पर कि यह किरदार आपके पूर्व के किरदार से कैसे अलग है? उन्होंने कहा, ‘‘आज दर्शकों को ऐसे किरदारों की तलाश है, जिनसे वे जुड़ सकें। ‘तेरे बिन’ एक पेचीदा परिपक्व पे्रम कहानी है।’’ 

शेफाली ने कहा, ‘‘मैंने जब संक्षिप्त में मेरे किरदार विजजा के बारे में सुना, तो मैं तुरंत उसे करने को राजी हो गई।’’ फिलहाल यह तय नहीं है कि धारावाहिक कब से प्रसारित होगा। 

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब मोहब्बत ही बन जाए मौत की मुख्य वजह...!

  1. भारत के आर्थिक बदलाव में महिलाओं की है अग्रणी भूमिका

  1. बांग्लादेश की दुर्दशा और भारत की नई भूमिका




Mediabharti