लोकप्रिय संगीत निर्माता ऋषि रिच आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेन्ड’ के एक गाने में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म के लिए धुनों की रचना भी की है। चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की, जिस पर यह फिल्म आधारित है। उन्होंने लिखा, ‘‘मोहित सूरी की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के अपने गाने में फिल्माए जाने के लिए न्यूयॉर्क जा रहा हूं। आशीर्वाद।’’ श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत मोहित सूरी के निर्देशन वाली यह फिल्म अगले साल 19 मई को रिलीज होने की उम्मीद है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
इस गाने में इनके साथ रॉक एंड रोल करेंगी श्रद्धा