मथुरा। नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि जाट रेजिमेंट की 20वीं बटालियन द्वारा ‘‘जाने अपनी सेना को‘‘ के उदेद्श्य से साइकिल अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 14 मार्च 2015 से 25 मार्च 2015 तक चलाया जाएगा, 12 सदस्यीय इस अभियान में 01अधिकारी 01 जेसीओ और 10 जवान शामिल है, जो अलवर से नगर भरतपुर, मथुरा, शेरगढ़, होडल मढ़कोला, दहारूहोड़ा, पटोदी और बहरोड़ होते हुय अलवर पहुॅचेंगा।
यह अभियान दल पूरी तरह से आत्मानिर्भर होगा। फिर भी यात्रा के दरम्यान किसी तरह की आवश्यक सहायता की जरूयत पडती है तो सम्बन्धित पडाव स्थल के सम्बन्ध में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। उन्होने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस साइकिल अभियान में आने वाले जवानों को सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।





