एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
कोसीकलां। विद्युत समस्या को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग कोसीकलां के एक्सईएन दफ्तर पर कब्जा कर नारेबाजी और धरना दिया। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी कुर्सियों से गायब हो गए। धरने के बाद एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया।
विद्युत अधिकारियों की मनमानी और अघोषित कटौती को लेकर भाजपा ने सोमवार को शहरभर में प्रदर्शन किया। दोपहर को बल्देवगंज से शुरू हुए प्रदर्शन की आवाज पूरे शहर में गूंजी। प्रदर्शनकारी काफी संख्या में नंदगांव रोड स्थित एक्सईएन दफ्तर पर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी कर दफ्तर पर कब्जा कर लिया। प्रदर्शनकारी दफ्तर में घुस गए और ऊपर चढ़कर नारेबाजी की। हंगामा देख कार्यालय में मौजूद विभागीय कर्मचारी कुर्सियों को छोड़ इधर-उधर हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दफ्तर के गेट पर ताला डालने का भी प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने दफ्तर के गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर एक्सईएन अनिल कुमार त्यागी को बुलाने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों के गुस्से एवं हंगामे की स्थिति को भांप एक्सईएन दफ्तर नहीं पहुंचे। उनके छुट्टी पर होने की बात कही गई। जिसके बाद एसडीओ आरके पांडेय एवं जेई वीके शुक्ला मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अघोषित विद्युत कटौती, दरों में वृद्धि, चे¨कग के नाम पर अवैध वसूली, सब स्टेशनों के कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार व मनमानी करने जैसे ¨बदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने बताया कि वे हाल ही में आए हैं, जो व्यवस्थाएं उनसे संबंधित हैं, उनमें जल्द सुधार नजर आएगा। प्रदर्शन करने वालों में चेयरमैन बीपी रुहेला, पूर्व चेयरमैन जगपाल चैधरी, ठा. भानू प्रताप सिंह, अवधेश गुप्ता, धर्मवीर शर्मा, नरदेव चैधरी, सतवीर सांगवान, बिहारीलाल, परेश शर्मा, महेश शर्मा, अंकित, सौरभ, हुकमचंद अग्रवाल, दीपक, विनय उपाध्याय, गिरधारी लाल छीतो, भगवत मुनीम, वेदराम शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।






Related Items
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
सूफियाना अंदाज में कृष्ण भजन गाते थे विनोद अग्रवाल
रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई