जगह-जगह लटके पडे हैं विद्युत तार व वाॅक्स
मथुरा। सोमवार को कोसीकलां कस्बे के निकासा क्षेत्र में हुए भयाभय दुर्घटना में एक किशोर की विद्युत पोल के नीचे दवकर हुई मौत से जहां सारे नगर में शोक व्याप्त था तो वहीं विद्युत विभाग को सभी कोसते ही नजर आये। लेकिन यह अभी भी नहीं कहा जा सकता कि लापरवाह विद्युत विभाग कब और कैसे सुधरेगा? मंगलवार को द सी एक्सप्रैस सवांददाता ने जब नगर में नजर घुमायी तो ऐसा ही लगा कि शायद विद्युत विभाग को अभी और भी अनहोनी का इन्तजार है।
सोमवार का दिन एक छात्र के लिए अशुभ रहा जिसमें हसते खेलते एक किशोर की अचानक विद्युत पोल के नीचे दबकर मौत हो गयी तो वही मंगलवार भी इससे कुछ कम नहीं रहा गनीमत नही कि ईश्वर की नजर सीधी थी तो काॅलौनी में कोई अनहोनी नही हुई। हुआ यू कि मंगलवार की प्रातः करीब साढे 8 बजे बल्देव गंज स्थित एक काॅलौनी में एक जर्जर पोल अचानक जमीजोद हो गया। हांलाकि जब यह वाक्या घटा तो घटना के वक्त सभी अपने अपने घरों में थे नही ंतो फिर किसी अनहोनी का सामना करना पड सकता था। लेकिन हाल फिलहाल ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आखिर क्या किया जाए? यह सोचने और उस पर अमल करने का प्रश्न है। सोमवार को निकासा क्षेत्र में विद्युत पोल गिरने से एक छात्र की मौत ने विद्युत विभाग पर सवालिया निशान खडे कर दिये है। इस हादसे से पुलिस और पब्लिक दोनो को सकते में डाल दिया। सूरते हाल नगर कोसीकलां की कुछ काॅलौनियों से हम आपको रूबरू करा रहे है। चित्रों को देखकर आप स्वयं यह अंदाजा लगा सकते हैं कि विद्युत विभाग अभी भी किसी बडी अनहोनी का इन्तजार वेसव्री से कर रहा है। नगर की रामनगर कालीमन्दिर के पास, लालाराम पेच, खेडे ऊपर, आदि दर्जनो स्थानों पर ऐसे विद्युत पोल जर्जर पडे है व तार नीचे तक लटक रहे है और वाॅक्स हवा में झोटा ले रहे है। लेकिन विद्युत विभाग के लापरवाह अफसरों की नींद अभी भी नहीं टूट रही है। बताया जाता है कि लाइनमैनों से लेकर विद्युत अधिकारियों तक सभी वसूली में इतने मसगूल हैं कि उन्हें किसी से कोई लेना देना नहीं है। विद्युत विभाग के आलाधिकारियों ने किसी भी घटना से कोई सवक नहीं लिया है। विभागीय सूत्र बताते है कि गत वर्षों में करोडो की योजना जर्जर तार, पोल व नये छोटे छोटे ट्रान्सफार्मरों को लगाने के लिए आयी थी लेकिन नतीजा आज भी सिफर ही है। जब कभी भी विभागीय अफसरों चाहे वह एस.डी.ओ हो या फिर एक्स ई एन एक ही जबाब मिलता है कि कर्मचारी नहीं आये है। अगर आगे भी यही चलता रहा तो सारे शहर में होने वाले ऐसे हादसों का आखिर जिम्मेदार कौन होगा?






Related Items
विद्युत पोल व तार चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
आध दर्जन काॅलोनीवासियों ने जर्जर रोड के निर्माण की मांग उठाई
विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर सौंपा ज्ञापन