पुरूषोत्तम मास की समाप्ति पर आज मथुरा में यमुना के घाट पर स्नान करते भक्त।
गोवर्धन में अधिक मास की समाप्ति पर आज भारी भीड़ देखी गयी। रास्तों पर भारी भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही तथा वहीं दानघाटी मंदिर में दर्शनों को लगी भीड़।
गोवर्धन, वृन्दावन में परिक्रमार्थियों का सैलाब अब लौटने की ओर
मथुरा। आज पुरूषोत्तम मास की समाप्ति को लेकर धार्मिक स्थलों पर जहां विविध धार्मिक आयोजन किये गये वहीं अमावस्या के चलते श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर दान-पुण्य कर लाभ प्राप्त किया। प्रमुख मंदिर द्वारिकाधीश में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यमुना पर भी आज श्रद्धालुआंे की अच्छी भीड़ थी वहीं गोवर्धन परिक्रमा में भी आज काफी भीड़ देखी गयी। बीती रात से सुबह तक परिक्रमा लगाने वालों की लाइनें तेजी से चल रही थीं। गोवर्धन धाम में आज अधिक मास की समाप्ति को लेकर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। कई स्थानों पर भागवत गीता पाठ संपन्न हुये वहीं भण्डारों के आयोजन भी देखे गये। गोवर्धन, वृन्दावन, मथुरा सभी जगह मंदिरों में आज विशेष सजावट और उत्सव आयोजित किये जा रहे हैं। ब्रज में श्रद्धालुओं की बढती संख्या आज के बाद से कम होने लगेगी।
सिरों पर पोटली रखकर गंतव्य की ओर जाते श्रद्धालु नजर आये। बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशनों पर इसी के चलते काफी भीड़भाड़ रही। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में तो रात से श्रद्धालुओं का आगमन जारी था। आज सुबह भी परिक्रमार्थियों ने सप्तकोसीय परिक्रमा और मानसी गंगा में स्नान किया। अधिक मास की समाप्ति के अवसर पर आज वृन्दावन में भी परिक्रमा तो चली लेकिन उत्साह कम होता जा रहा है। संख्या भी घट रही है। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में आज सुबह श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षा से कम थी लेकिन मंदिरों में विविध आयोजन श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहे थे। अधिक मास समाप्ति होने के साथ ब्रज में तीर्थयात्रियों की संख्या कम हुयी है। वहीं शहर के बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशनों पर भी यात्री अब अपने गंतव्यों की ओर जाते देखे जा सकते हैं।






Related Items
यूरोपीय संघ में 99 फीसदी से अधिक भारतीय निर्यात के लिए खुले दरवाजे
धार्मिक पर्यटन बन रहा है भारतीय अर्थव्यवस्था का नया इंजन
अधिक बच्चे पैदा करने के आह्वान से छिड़ी नई बहस