अन्य भाषाओं में भी करना चाहती हैं फिल्में

अन्य भाषाओं में भी करना चाहती हैं फिल्मेंमराठी फिल्मों की सफलता ने बॉलीवुड के कई सितारों को क्षेत्रीय भाषा की ओर मोडा है। आज बॉलीवुड के कई सितारे मराठी भाषी फिल्में बनाने के साथ ही उनमें अभिनय भी कर रहे हैं। इनमें श्रेयस तलपडे और रितेश देशमुख प्रमुख हैं। हाल ही में अभिनेत्री विद्या बालन ने भी एक मराठी फिल्म ‘एक अलबेला’ की है, जो हिन्दी फिल्मों के पहले सुपर सितारे भगवान दादा की बायोपिक है। इसमें विद्या बालन ने गीता बाली का किरदार निभाया है। 

 

फिल्म ‘एक अलबेला’ से मराठी फिल्मों में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह एक लालची कलाकार हैं और वह मराठी फिल्मों में अच्छी भूमिका को पाने की आशा कर रही हैं। फिल्म ‘एक अलबेला’ में विद्या बालन दिवंगत अभिनेत्री गीता बाली की भूमिका में नजर आएंगी और अभिनेता मंगेश देसाई को दिवंगत अभिनेता भगवान दादा की भूमिका में देखा जाएगा। 

 

विद्या ने मुंबई में ‘एक अलबेला’ के एक समारोह में कहा, ‘‘मुझे कुछ फिल्मों की पेशकश की गई थी लेकिन कुछ कारणों से इन चीजों पर काम नहीं हो सका। मैं मलयालम में एक फिल्म कर रही हूं और यह कवियित्री कमला दास के वास्तविक जीवन पर आधारित है।’’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विद्या ने कहा कि उन्हें वास्तविक जीवन पर आधारित कहानियां आकर्षित करती है।  

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. कृष्ण की भूमि को संरक्षित करना है बेहद जरूरी

  1. वादे पूरे न करना केजरीवाल के लिए बन सकता है बड़ा संकट

  1. खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करना स्वस्थ समाज के लिए बेहद जरूरी




Mediabharti