अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर आशाओं का प्रदर्शन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती आशा कार्यकत्रियां मथुरा। आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसियेशन के आहवान पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना व प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्र्रियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी कहना था कि प्रोत्साहन राशि के बजाय उन्हें वेतन दिया जाये। भविष्य सुरक्षा के मददेनजर आशा वर्कस की पेंशन स्वास्थ जीवन बीमा कबर के सेवा लाभ दिए जाये। आशाओं के लिये अलग-अलग कमरें बनाये जाये जिनमें उनके बैठने-उठने की व्यवस्था कि जाये तथा उनका मानदेह वेतन प्रतिमाह 8 हजार रूपये किया जाये। आशाओं को ठा. बच्चू सिंह, नंदकिशोर, सुरेन्द्र यादव, लोक निर्माण विभाग के ओमप्रकाश पाल, ने अपना समर्थन दिया। आशा कार्यकत्र्रियों का कहना था कि यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन चलेगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब मोहब्बत ही बन जाए मौत की मुख्य वजह...!

  1. वैश्विक चिकित्सा यात्रा गंतव्य के रूप में उभर रहा है भारत

  1. महाकुंभ में चिकित्सा सेवा और संकल्प की गाथा




Mediabharti