अब डेविस कप में भूपति की कप्तानी में खेलेंगे पेस !

अब डेविस कप में भूपति की कप्तानी में खेलेंगे पेस !नई दिल्ली । भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति को डेविस कप टीम का नया गैर खिलाड़ी कप्तान बनाया गया है। भूपति न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में तीन से पांच फरवरी तक होने वाले एशिया ओशियाना जोन ग्रुप एक के मुकाबले में चार्ज संभालेंगे। फिलहाल आनंद अमृतराज कप्तान हैं। एआईटीए महासचिव हिरण्यमय चटर्जी ने कहा कि हर किसी को कप्तान बनने का मौका मिलना चाहिए। कोई पद किसी एक व्यक्ति के साथ हमेशा नहीं रहता। 

मैने भूपति से बात की और पूछा कि क्या वे उपलब्ध हैं, तो उन्होंने हां भर दी। हम आनंद को विदाई मुकाबला देना चाहते थे। यह पूछने पर कि आनंद इस फैसले से खुश हैं, चटर्जी ने कहा कि कोई जाना नहीं चाहता. लेकिन हर किसी को कप्तान बनने का मौका मिलना चाहिए। यह पूछने पर कि क्या खिलाडिय़ों से इस बारे में पूछा गया था , उन्होंने कहा कि यह उन्हें तय नहीं करना है। हम खिलाडिय़ों से सलाह-मशविरा नहीं करना चाहते। लिएंडर पेस से भी नहीं पूछा गया। पेस और भूपति के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के इतिहास के बारे में पूछने और क्या भूपति को कप्तानी दिए जाने से पेस के लिए आगे की राह खत्म हो गई तो चटर्जी ने कहा कि जब समय आएगा तो हम इस पर फैसला कर लेंगे। जहां तक अनुशासन की बात है तो अमृतराज द्वारा खिलाडिय़ों को दी गयी ढील के साथ मीडिया में उनके विचार भी एक मुद्दा था तो एआईटीए के शीर्ष अधिकारी ने इससे इनकार नहीं किया।

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login