नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जमैका टेस्ट ड्रॉ रहने पर विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। दादा ने यहां कहा कि कोहली ने स्पिन गेंदबाजों खासकर आर. अश्विन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। गांगुली ने कहा कि अश्विन अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, इसके बावजूद मैच के पांचवे दिन कोहली ने अश्विन को एक घंटे देरी से गेंदबाजी मोर्चे पर लगाया। पांचवे दिन अमित मिश्रा को अश्विन से पहले गेंदबाजी मोर्चे पर लगाना गांगुली को रास नहीं आया।
उमेश यादव का भी सही इस्तेमाल नहीं
तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दूसरी पारी में मात्र 12 ओवर गेंदबाजी की। पूर्व भारतीय कप्तान ने कोहली द्वारा उमेश यादव का सही इस्तेमाल नहीं करने पर भी सवाल उठाए। गांगुली ने कहा कि उमेश का इस्तेमाल रन रोकने के लिए नहीं बल्कि विकेट लेने के लिए होना चाहिए।
बढ़ा होगा वेस्ट इंडीज का हौसला
प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि जमैका टेस्ट ड्रॉ होने से वेस्ट इंडीज का हौसला बहुत बढ़ गया होगा। उन्होंने चेताया कि अब आगे आने वाले मैच भारतीय टीम के लिए इतने आसान नहीं होने वाले।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
सबसे बड़ा सवाल..., कौन कर रहा है आगरा का सत्यानाश…?
ओलंपिक और पैरालंपिक ने भारत के सामने छोड़े ढेरों सवाल
मीराबाई चानू और विराट कोहली को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार