अब बदली बदली नजर आएगी होली गेट की तस्वीर

अब बदली बदली नजर आएगी होली गेट की तस्वीरआपसी सहयोग के साथ डीएम ने उठाया बीड़ा

मथुरा 20 जुलाई। जिलाधिकारी निखिल चंद शुक्ला ने आपसी सहयोग और सकारात्मक सुझावो के जरिये शहर के हृदय स्थल होली गेट चैराहे को स्वच्छ व सुन्दर और यातायात आवागमन के लिए सुगम बनाने का बीड़ा उठाया है। उनका दावा है की एक महीने में होली गेट की तस्वीर बदली बदली सी नजर आएगी।  जिलाधिकारी निखिल चंद शुक्ला ने आज कलेक्टेट स्थिति सभागार  में व्यपारी, ऑटो चालक, ढकेल यूनियन, प्रतिनिधियों की बैठक में आदर्श मथुरा मॉडल की रूप रेखा प्रस्तुत की जिसके पहले चरण मंें शहर के पुराने पोस्ट ऑफिस से होली गेट तक तथा होलीगेट से कोतवाली रोड़ भरतपुर गेट चैराहे तक पार्किंग, ड्रेनेज सिस्टम जर्जर सड़क व फुटपाथ मरम्मत, अनाधिकृत कब्जा हटवाने, दुकानों पर एक रंग के बोर्ड लगवाने, बिजली के टूटे एवं लटके तार ठीक करने विद्युत खम्बे पीछे करने मुख्य रोड से ट्राँफार्मर, टेलीफोन खम्बो को सिफ्ट करने, नियमित साफ सफाई, पयेजल एटीएम, ठेलेवालो का स्थान सुनिश्चित करने, हर 50 मीटर  की दूरी पर कूड़ेदान रखवाने, यातायात प्रवन्धन और आवारा पशुओ के विचरण पर भी प्रतिबन्ध की योजना आज से शुरू करने का एलान किया। श्री शुक्ला ने बताया की इस योजना में एक पैसे का अतिरिक्त खर्चा नहीं किया जाना है बल्कि आपसी सहयोग और सुझावों से शहर को सुन्दर बनाना है एस एस पी बबलू कुमार ने इस कार्य में सकारात्मक सोच के साथ सहयोग की उम्मीद जताई नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने विकास बाजार, होली गेट में लगने वाली सब्जी मण्डी को सेठ वीं एन पोदार कालेज के सहारे पालिका रेन बसरा के पास स्थांतरित करने की बात कही उन्होने कहा की शहर में सिक्के वाले आरो प्लांट सफल नहीं है। इन्हें एटीएम तकनीक से संचालित किया जा रहा है। होलीगेट चैराहे को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए  विकास मार्केट जवाहर गंज और जी आई सी स्कूल के पास पार्किंग की वयवस्था की गयी है तथा ठेल वालांे के लिए गोविन्द गंज सब्जी मंडी व् जुबली पार्क के पीछे स्थान तय किया गया है शहर के छत्ता बाजार, विकास मार्केट, सुभाष मार्केट, अन्ता पाड़ा कोतवाली के सामने और राजकीय इण्टर कालेज के पास शौचालय पेशाब घर प्रस्तावित किये गए है। इस मौके पर अपरजिला अधिकारी प्रशासन अजय  अवस्थी अपर जिलाधिकारी वित्त राजेन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी मनीश कुमार वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण विजय कुमार, नगर मजिट्रेट राम अरज यादव, एस पी सिटी अलोक प्रियदर्शी, एस पी यातायात आशुतोष द्विवेदी, व्यापारी नेता रमेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, गुरुमुख दास, सुनील साहनी, अजय गोयल आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब तक गंदगी से जंग न जीते तब तक काहे के ‘स्मार्ट सिटी’!

  1. यातायात की लगातार बढ़ती अव्यवस्था से घुट रहा है आगरा शहर

  1. जूतों पर जीएसटी दर बढ़ाने का व्यापारी कर रहे हैं विरोध




Mediabharti