राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रख रहीं अभिनेत्री सैयामी खेर का कहना है कि वह मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्मी पर्दा साझा करना पसंद करेंगी। सैयामी ने लैक्मे फैशन वीक विंटर कलेक्शन के दौरान बताया, ‘‘मैं अमिताभ बच्चन की बड़ी प्रशंसक हूं और एक दिन उनके साथ काम करना चाहूंगी।’ वह इम्तियाज अली, जोया अख्तर, और आनंद एल. राय और कुछ निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं। सैयामी जल्द ही अनिल कपूर के बेटे हर्षवद्र्धन कपूर के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उनका कहना है, ‘‘अनिल कपूर के बेटे होते हुए भी हर्षवद्र्धन पूरी तरह गैर-फिल्मी हैं। वह बहुत मेहनती हैं। मैंने उन्हें इस शो में आमंत्रित किया है, लेकिन वह दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सेट पर हमारी अच्छी दोस्ती हो गई और उनके साथ काम करने में मजा आया।’’ सैयामी डिजाइनर पायल सिंघल के लिए गुलाबी चोली और लहंगा पहनकर रैंप पर चलीं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
अमेरिकी दूतावास ने किया अमिताभ का सम्मान
दुष्कर्म से आजाद हो भारत : अमिताभ
क्यों टूट जाता है इस एक्ट्रेस का दिल !