दूसरों को बुराइयों से दूर रहने की सलाह देने वाले आमिर खान खुद एक लत से घिरे हुए हैं। हांलाकि आमिर इस लत से दूर रहने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन यह लत है कि उन्हें छोड़ती ही नहीँ। दरअसल आमिर को फिर से स्मोकिंग करते हुए देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आमिर जब भी किसी भी फिल्म को लेकर आते हैं, तो वे काफी नर्वस हो जाते हैं। ऐसे में वे स्मोकिंग का सहारा ले लेते हैं। इस गलत आदत फिलहाल दंगल के रिलीज के पास आने के साथ ही बढ गई है। इससे पहले भी रिलीज हुई फिल्मों के समय भी यही स्थिति देखी गई थी। दंगल के परदे पर आने को लेकर आमिर फिर से परेशानी नजर आ रहे हैँ। आमिर खान की दंगल इस 23 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
यहां एक बात और भी है। आमिर की इस आदत से उनका बेटा आजाद भी नाखुश है। उनके करीबी आज़ाद को अपने पापा का स्मोकिंग करना बिलकुल भी पसंद नहीं है और वो जब भी आमिर की ये गलत लत देखता है उन्हें कमरे से बाहर का रास्ता दिखा देता है।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
आमिर फिर बने सिंगर, दंगल में गाया धाकड़
आमिर खान की चाह टैक्स फ्री हो ‘दंगल’
जानिए नोटबंदी पर क्या बोले आमिर खान