आमिर खान अभिनीत और निर्मित नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म आगामी महीने क्रिसमिस के मौके पर 23 दिसंबर को प्रदर्शन होने जा रही है। इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे आमिर खान लगातार मीडिया से रू-ब-रू हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने जहां अपनी आगामी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां के लुक की बात की, वहीं उन्होंने अपनी फिल्म दंगल को लेकर भी कुछ बातें की। आमिर खान ने कहा कि मेरी फिल्म ‘दंगल’ को राज्य सरकारें कर मुक्त घोषित करें। यदि ‘दंगल’ को कर मुक्त कर दिया जाए तो टिकट दर कम हो जाने के कारण ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस फिल्म को देख सकेंगे। वैसे भी दंगल उन पैमानों पर खरा उतरती है जिसके आधार पर सरकारों द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री किया जाता है। यह राज्य सरकारों पर निर्भर करता है, हम टैक्स फ्री के लिए जरूर आवेदन करेंगे। इसकी प्रक्रिया फिल्म प्रदर्शन से पूर्व ही शुरू कर दी जाएगी।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
बिहार में चुनाव, सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा!
आखिरी क्षणों में इस तरह करें टैक्स की प्लानिंग...
निवेशकों के सभी वर्गों के लिए ‘एंजेल टैक्स’ खत्म