आर्थिक तंगी से तंग महिला ने दी जान

आर्थिक तंगी से तंग महिला ने दी जान मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की कैलाश नगर कालोनी में बीमारी और आर्थिक तंगी से मजबूर एक विवाहित बंग महिला ने बीती सांय खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। क्षेत्रवासियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल का मूल निवासी 45 वर्षीय तापोस वृंदावन में अपने गुरू की आज्ञा से 21 वर्ष का संकल्प लेकर आया था। मथुरा में रहने के बाद 7 वर्ष पहले ही उसने कैलाश नगर में रहना शुरू किया। उसने बताया कि पत्नी छवि 42 वर्षीय पिछले तीन वर्षों से मधुमेह, रक्तचाप, थाईराईड आदि कई बीमारियों से से पीड़ित थी। लगातार मंहगे इलाज के चलते उसके घर के आर्थिक हालात बहुत तंग थे। तीन दिन पूर्व ही डाक्टर ने उसकी पत्नी छवि के ऑपरेशन के लिए 30 हजार रूपये का खर्चा बताया। जबकि मथुरा की साड़ी फैक्ट्री में मजदूरी कर अपना और पत्नी का पेट भरने वाला तापोश छवि की बीमारी का खर्च नहं उठा पा रहा था। लगातार बीमारी से घिर रही तापोश की पत्नी छवि टेंशन में थी और सभी से बोलना चालना भी बंद कर दिया। शनिवार दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रवासियों ने छवि को घर के बाहर घूमते हुए देखा। शाम लगभग 7 बजे क्षेत्रवासियों ने तपोश को फोन पर बताया कि छवि ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली है। इसके बाद मथुरा से घर पहुंचे तापोश भी घर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. जब बंगाल ने ‘भाषण’ को चुना और तमिलनाडु ने ‘आर्थिक तरक्की’…

  1. भारत के आर्थिक बदलाव में महिलाओं की है अग्रणी भूमिका

  1. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को आसान शब्दों में यहां समझें...




Mediabharti