नई दिल्ली । भारत की वनडे और टी20 टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू होने वाले वनडे सीरीज से पहले भारत ए के लिए दोनों अभ्यास मैच खेल सकते हैं। ये अभ्यास मैच 10 और 12 जनवरी को मुंबई में होंगे। धोनी ने अपना अंतिम वनडे न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेला था और उसके 77 दिन बाद फिर से वे मैदान पर लौट सकते हैं।
वर्ष 2014 में टेस्ट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय झारखंड की रणजी टीम के साथ नियमित तौर पर अभ्यास कर रहे हैं। झारखंड की टीम नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव राजेश वर्मा ने यह बात साफ करते हुए कहा कि धोनी सिर्फ टीम के मेंटर हैं और वे झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे क्योंकि वे पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
मुंबई। दिल्ली में धुंध के कारण पूरे न होने वाले रणजी ट्रॉफी के आठवें चरण के बंगाल और गुजरात तथा हैदराबाद और त्रिपुरा के मुकाबले अब दोबारा नहीं होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन मैचों को रद्द करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। मैच रद्द होने के बाद चारों टीमों को एक-एक अंक दिया गया है। धुंध के कारण मैच नहीं हो पाए थे और तब बीसीसीआई ने इन्हें दोबारा आयोजित कराने की बात कही थी।
हालांकि मंगलवार को बोर्ड की यहां हुई सीनियर टूर्नामेंट समिति की बैठक में इन मैचों को रद्द करने का फैसला लिया है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा है कि समिति ने बंगाल और गुजरात तथा हैदराबाद और त्रिपुरा के बीच होने वाले मैचों को दोबारा न कराने का फैसला लिया है। ये दोनों मैच दिल्ली में प्रदूषण के कारण नहीं हो पाए थे। अब इन चारों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा।
नई दिल्ली। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि गुजरात के खिलाफ बंगाल का रणजी ट्रॉफी मैच रद्द करने के मसले पर वे बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के से बात करेंगे। गांगुली इस बारे में बीसीसीआई को औपचारिक पत्र लिखेंगे। गांगुली ने कहा कि मुझे हालात की जानकारी है। मैं बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के से इस पर बात करूंगा।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अभ्यास मैच : इंग्लैंड ने भारत को दिया 283 रन का लक्ष्य
इंग्लैंड ने पहला अभ्यास मैच 3 विकेट से जीता
टीम सलेक्शन: कोहली की ताजपोशी, धोनी के चयन पर भी निगाहें !