इसके प्रति समर्पित है शाहरुख की पत्नी गौरी

इसके प्रति समर्पित है शाहरुख की पत्नी गौरीबॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने व्यवसायी और डिजाइनर के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनका कहना है कि चीजों के बारे में उत्सुकता से उन्हें प्रेरणा मिलती है और इसकी मदद से अपने डिजाइन के माध्यम से वह अपनी दृष्टि बयां करती हैं। गौरी ने बताया, ‘‘मैं डिजाइनिंग को लेकर बेहद समर्पित हूं। मुझे खाली कमरे में घूमना और अलग-अलग जगहों पर यात्रा करना पसंद है, जिससे मैं डिजाइन को लेकर प्रेरित होती हूं।’’ वह यहां मर्सिडीज बेंज लक्स ड्राइव के कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आई थीं। गौरी खान ने खुद को इंटीरियर डिजाइनर के साथ-साथ एक फैशन डिजाइनर के रूप में भी स्थापित किया है। उन्होंने कार्यक्रम में अपना संग्रह ‘गौरी खान डिजाइन’ का प्रदर्शन किया। 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. तितलियों और पतंगों को समर्पित एक शानदार मार्गदर्शिका

  1. स्कूल जाने वाले बच्चों के प्रति ऐसा हो आपका व्यवहार…

  1. पितरों तक ऐसे पहुंचता है श्राद्ध में समर्पित आहार...




Mediabharti