पत्रकार के निधन पर शोकसहायता एवं राहत राशि हेतु डीएम ने भेजी मुख्यमंत्री को रिपोर्ट
मथुरा। विगत २१ दिसम्बर को इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार हरीश माहौर के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को जनपद भर के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य बंधाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिलकर मृतक पत्रकार के बच्चों व परिजनों को आर्थिक सहायता व आवास प्रदान किये जाने की मांग की। श्री उपमन्यु की पहल पर डीएम नितिन बंसल ने तत्काल संस्तुति कर सहायता आवेदन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स द्वारा भेज दिया है। वहीं इस संबंध में पत्रकार व साहित्यकार वर्ग के एमएलसी डा.संजय लाठर, एमएलसी ठा.उदयवीर सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, सपा नगराध्यक्ष डा.अशोक अग्रवाल, उप्र मान्यता संवाद समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा, महामंत्री रतन दीक्षित, उपजा के वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी प्रमोद गोस्वामी, अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, महामंत्री रमेश जैन, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल जुटे हुए है। इससे पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही श्री माहौर के परिजनों को आर्थिक सहायता और आवास प्रदान कर दिया जाएगा। पत्रकारों की पहल पर आज उस परिवार के लिए पत्रकारों ने आपस में सहयोग राशि एकत्रित करना शुरू कर दिया है। इस दिशा में एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी व एसपी सिटी अशोक कुमार ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने मृतक पत्रकार परिवार को सहायता राशि में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विशेष सहयोग का आभार प्रकट किया। पत्रकार के असमायिक निधन पर वरिष्ठ पत्रकार अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त, पुनीत शर्मा, योगेश जादौन, संजीव मिश्रा, पवन नवरतन, महेश रावत, विजय कुमार गुप्ता, नितिन गौतम, हरेन्द्र चौधरी, पवन गौतम, अनूप शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, राजकुमार गौतम, ठा.प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार, मोहनश्याम शर्मा, मुकुल गौतम, रवि चौधरी, विनोद चूरामणि, उपेन्द्र त्रिपाठी, अशोक बंसल, महेश वाष्र्णेय, विनोद अग्रवाल, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, रामकुमार रौतेला, आसिफ अली, नागेन्द्र राठौर, राजेश भाटिया, डा.विजय आर्य विद्यार्थी, ओमवीर सारश्वत एडवोकेट, प्रवीन शर्मा, अनिल सारश्वत, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, सौरभ गौतम, परवेज अहमद, विनोद शर्मा, मोहनश्याम रावत, मनोज चौधरी, महेश चौधरी, मधुसूदन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, नवनीत शर्मा, भोलेश्वर उपमन्यु, कन्हैया उपाध्याय, भारतेन्दु सिंह, गिरधारीलाल श्रोत्रिय, हेमंत शर्मा, रहीश कुरैशी, वकील खान, श्याम जोशी, सुशील गोस्वामी, उमर कुरैशी, विवेक प्रिय आर्य, आकश चतुर्वेदी बैंकर, विवेक गर्गाचार्य, सोमेन्द्र भारद्वाज, सुरेश पचहरा, असफाख चौधरी, ऋषि भारद्वाज, अक्षय भारद्वाज, सौरभ गौतम, मुकेश अग्रवाल, मुकेश कुशवाह, अरूण चतुर्वेदी, गजेन्द्र चौधरी, फैजल कुरैशी, खलिल अहमद, निरंजन सिंह धुरंधर, बीएस छौंकर, अनिल अग्रवाल, कासिम खान, गिरीश कुमार, अंतराम, सुरेश सैनी, अनेक सिंह, अशोक पटेल, अनिरूद्ध शर्मा उर्फ अन्नू, जाहिद सैयद, कन्हैयालाल, धाराजीत, मनोहर पटेल, नरेन्द्र गौतम, गौरव शर्मा, दीपेन्द्र भारती, बीपीएस खुराना, कांती प्रसाद अग्रवाल, आदि थे।






Related Items
भारत में जारी है अक्षय ऊर्जा क्रांति, साल 2025 हो सकता है महत्वपूर्ण
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!