मथुरा। आज सुबह से ही एआरटीओ आफिस में ट्रांसपार्ट कमिश्नर भगवान सिंह के आने को लेकर सभी दैनिक कार्य प्रभावित रहे। लाइसैंस बनवाने वालों की भीड़ बाट जोहती रही तो वहीं वाहन सम्बन्धी अन्य कार्यों से आने वाले लोगों को भी स्टाफ के बाबू टरकाते नजर आये। वहीं वरिष्ठ पुलिस अपने रिकार्ड की फाइलों को दुरूस्त करने देखे गये। रिकार्ड रूम में भी आज धूल फांकती फाइलों के दिन बहुरने लगे। सभी फाइलों को दुरूस्त करने के अलावा वहां लगी धूल हटवायी गयी। दोपहर बाद तक असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आने की सूचना नहीं मिली।






Related Items
वकील के आॅफिस से चोरी
आॅफिस में बने विशेष बंकर में छुपा था काला तेल माफिया मनोज
मथुरा एआरटीओ आफिस में लगी आग, रिकॉर्ड जलकर राख