आॅफिस में बने विशेष बंकर में छुपा था काला तेल माफिया मनोज

आॅफिस में बने विशेष बंकर में छुपा था काला तेल माफिया मनोजमथुरा। हत्या, लूट, काले तेल की चोरी सहित विभिन्न अपराधों में लिप्त गैंगस्टर, कुख्यात काला तेल माफिया मनोज अग्रवाल को रिफाइनरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

इस माफिया की गिरफ्तारी उसके गोवर्धन रोड स्थित दफ्तर में बने विशेष बंकर को काटकर पुलिस द्वारा की गयी है। इसी से पता चलता है कि मनोज अग्रवाल कितना बड़ा माफिया है। पुलिस ने बताया कि गुरूवार बीपीसीएल के मैनेजर पर गोली चलाने के आरोप में मनोज और बच्चू को गिरफ्तार किया गया है। बच्चू निवासी पीलुआ सादिकपुर चैकी ओल को तो पुलिस ने रात ही हिरासत में ले लिया जबकि शुक्रवार साढे चार बजे मनोज अग्रवाल निवासी बेरी को गोवर्धन चैराहा स्थित हाईवे प्लेटेनियम स्थित उसके दफ्तर से बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुयी है। गुरूवार बीपीसीएल के मैनेजर पर इन्होंने फायरिंग की थी। गोली उसकी गाड़ी में लगी जिससे रिफाइनरी क्षेत्र में भारी चर्चा है। बताया गया कि पिछले वर्ष इसी क्षेत्र से कोलतार के 184 ड्रम चोरी हुये थे। इसका मास्टर माइंड बच्चू था। बताते हंै कि इस सब का विरोध रिफाइनरी के अधिकारी, कर्मचारी करते थे जिसके परिणामस्वरूप उन्हें शिकायत बनाया गया। सीओ कुंवर अनुपम सिंह का कहना था कि उससे पूछताछ चल रही है। मनोज अग्रवाल को उसके दफ्तर मंे बने विशेष बंकर जिसमें गोदरेज के दो गेट थे और 4 एमएम की सरिया से बंकर बनाया गया था जिसे काटकर पुलिस ने उसमें छुपे मनोज को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में एक संयुक्त मजिस्ट्रेट भी शामिल थे।

बीपीसीएल के मैनेजर पर तेल माफियाओं ने की फायरिंग

 

मथुरा। थाना रिफाइनरी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीपीसीएल के मैनेजर पर फायरिंग करने का मामला रिफाइनरी थाने में दर्ज हुआ है। आशीष गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश जो बीपीसीएल में मैनेजर है, उस पर कल सात बजे अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। सूत्रों ने बताया कि बीपीसीएल के डिपो मैनेजर पर गोली चलाने वाले तेल माफिया हैं। इन्हीं पर आरोप है। पुलिस ने दो तेल माफियाओं को हिरासत में भी लिया है। बताया गया कि इस फायरिंग में मैनेजर तो बच गये लेकिन उनकी गाड़ी में गोलियां लगी हैं। घटना से रिफाइनरी क्षेत्र के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ पर विशेष झांकी

  1. नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाड़ियां प्लेटफार्म 16 से ही जाएंगी...

  1. बढ़ती उम्र में ऐसे रखें आंखों का विशेष ध्‍यान...




Mediabharti