एजेन्सी से 30 लाख की चोरी का हाइवे पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को जानकारी देते एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी सिटी अशोक कुमार 30 लाख में केवल सात लाख रूपए किए बरामद 

मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में स्थित प्रेम होण्डा मोटर साइकिल स्कूटर एजेन्सी से विगत 24 अक्टूबर की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा कैश से भरी तिजोरी उठा ले जाने के मामले में हाइवे पुलिस ने चार शातिर चोरों को मय 7 लाख की नगदी व कई तमंचा कारतूसों के साथ मुठभेड़ के दौरान बाजना पुल के पास से गिरफ्तार दिखाया है। वही अंधेरे का लाभ उठाकर तीन शातिर भागने में भी सफल रहे है। इनके पास से एक बुलेरो गाड़ी संख्या यूपी 85 ए डब्ल्यू 4091 भी बरामद की गयी है। 

बुधवार दोपहर पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस कान्फ्रेस के दौरान एसएसपी मोहित गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते बताया कि एजेन्सी मालिक अंकुल मित्तल द्वारा तिजोरी में 30 लाख रूपये की नगदी पुलिस एफआईआर में दिखाई है। जो लेनदेन के रिकार्ड अनुसार 15 लाख के आसपास समझी जा रही है। जिसमें पकड़े गये अभियुक्तों से क्रमशः राहुल पुत्र चंदन निवासी रहीमपुर फरह से एक तमंचा कारतूस व दो लाख की नगदी वही लक्की पुत्र प्रीतम निवासी जैंत वृन्दावन से तमंचा कारतूस व दो लाख नगद के अलावा रवि पुत्र किशनी निवासी गढ़ीखेरी फरह से तमंचा कारतूस व डेढ़ लाख नगदी के साथ लवकुश पुत्र पोहप सिंह निवासी जैंत वृन्दावन से तमंचा कारतूस व डेढ़ लाख नगद हिस्से के बरामद किये गये है। वही इनके अलावा तीन भागे बदमाश बबलू पुत्र राधेश्याम निवासी करहैला बरसाना वीरू पुत्र शेरसिंह निवासी भावना स्कूल के पास जैंत वृन्दावन के अलावा जसवंत पुत्र पदम निवासी जाटव मौहल्ला राल वृन्दावन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि बाकी रकम भागे लोगों निशान देही पर बरामद होने के बाद पता किया जायेगा। एसएसपी ने हाइवे थाने की पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है। इस खुलासे को अंजाम देने वाली पुलिस पार्टी में प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष सुबोध यादव, एसआई सौरभ शर्मा, गौरव राणा, एचसीपी मुलायम सिंह, कास्टेबल अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, ब्रजेश कुमार, सुभाष चन्द्र, गोपाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?

  1. भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण

  1. खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!




Mediabharti