मथुरा। एनएसयूआई के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भूतेश्वर चैराहे पर पुतला फंूका। तथा कहा कि जवाहर बाग में आरएसएस का राजीव नाम पदाधिकारी उग्रवादियों को प्रशिक्षण देने का कार्य करता था।
भाजपा ने पूरे प्रदेश में साम्प्रदायिकता का माहौल बना रखा हैं। जहां ये लोग जगह-जगह दंगे और आपस में बंटवारे का कार्य कर रहे हैं। जनता इनकी दोगली बातों को समझ चुकी हैं। एनएसयूआई पूरे उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिक ताकतों को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है ये लोग झूठ बोलते है और प्रशिक्षण भी इसी प्रकार का देते हैं। जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए और दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। जिस तरह से भाजपा के लोगों ने जवाहर बाग के सामने पोस्टर और बैनर लगाने का कार्य किया था और उनके ही पदाधिकारी जवाहर बाग में प्रशिक्षण देने का कार्य करता था। इस मौके पर जिला सचिव पवन गुर्जर, हरीश सारस्वत, प्रदीप सागर, राहुल चाहर, रवि चक्रवती, राहुल सिंधानियां, योगेन्द्र, सौरभ, पंकज, अमित रौतेला, उदयपाल, तरून, राहुल पण्डित, विशाल गौतम, संजय ठाकुर, बृजेश गौतम, विष्णु गौतम, अनुज लम्बरदार, दीपक, पंकज, बाबू, शिवा आदि उपस्थित थे।






Related Items
राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?
मोदी के बाद कौन? योगी आदित्यनाथ या अमित शाह…!
सरलता और सादगी के अवतार थे राजेन्द्र बाबू