कपिल है बॉलीवुड के नए मनीब्वॉय
मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा की एक माह की कमाई से बॉलीवुड के बड़े एक्टरों को जलन हो सकती है। इंडिया का यह चार्मिंग कॉमेडियन हर माह 6-7 करोड़ रुपए कमा रहा है। जबकि बॉलीवुड के यंग जनरेशन एक्टर जिनमें श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, परिणिति चौपड़ा, टाइगर श्रॉफ सम्म्मिलित है ये सुपरस्टार कॉमेडियन से कमाई के मामले में काफी पीछे है। ये सुपरस्टार एक फिल्म के लिए औसतन 3-4 करोड़ रुपए ले रहें है। कपिल द कपिल शर्मा शो के लिए प्रतिदिन 60-80 लाख रुपए फीस के तौर पर लेते है। उनके एक माह की औसतन कमाई इस शो से ही 3-4 करोड़ रुपए है। इससे पहले वह कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के लिए 40-50 लाख रुपए प्रतिदिन लेतेे थे। इसके अतिरिक्त वह ओएलएक्स, पॉलिसी बाजार, माइक्रोमैक्स को भी एंडोर्स करते है। जानकार कहते है कि वर्ष 2014 में उन्होंने होंडा मोबिलियो के एड के लिए करीब चार करोड़ की फीस ली थी। इसके अतिरिक्त कॉमेडभ्का यह बादशाह वर्ष 2015 में जहां स्टेश शो के लिए 75 लाख की फीस वसूलता था वहीं अब शर्मा की स्टेज शो की फीस कई करोड़ में है। इस फीस में उन्हें क्रू की फीस सम्मलित नहीं होती है। तो यह कहा जा सकता है कि टीवी की दुनिया के सुपरस्टार भी बॉलीवुड स्टार को कमाई के मामले में टक्कर दे सकते है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
बॉलीवुड का नया उभरता सिनेमाई केंद्र है बृज
क्यों उत्साहित हैं बॉलीवुड की डिंपल गर्ल
बॉलीवुड के बैडमैन अब यहां करेंगे एंट्री