कल्याणं करोति के सेवा कार्य से बहुत प्रभावित हूंः अमर सिंह

सपा के राज्यसभा सांसद राधाष्टमी के पावन पर्व पर मथुरा के कल्याण करोति संस्था में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए श्रीराधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्रज में पधारे राज्यसभा सांसद 

मथुरा। राधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर मुझे बृजभूमि में आने का अवसर मिला और राधारानी की सद्प्रेरणा से में ऐसी जगह आया जहाँ मंदबुद्वि, मूकबधिर दिव्यांगजन की सेवा की जा रही है जो ये हमारे समाज के अंग है जो समाज की मुख्य धारा से हट गये है उन्हें जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं कल्याणं करोति जिस तरह के पुनीत कार्य कर रही है जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही चिनौती पूर्ण कार्य है लेकिन कल्याणं करोति इस चिनौती पूर्ण कार्य को प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं लगन से कर रहे है जिससे ये मंदबुद्वि बच्चे बडे होकर चिनौती का सामना कर सके। जो इस कार्य में लगे वह देवता तुल्य है उनको नमन एवं प्रणाम करता है तथा साधुवाद के पात्र है इस महान कार्य के लिए ग्यारह लाख रूपये देने की में घोषणा की। आगे कल्याणं करोति व्यवसायिक शिक्षण-प्रशिक्षण एवं पुनर्वास संस्थान में विशेष शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं अपना शिक्षा का कार्य पूर्ण करेगें में उनसे आशा करता हूँ कि वह प्रशिक्षण के उपरान्त निःशक्तजनों की सेवा समर्पित भाव से करें। कल्याणं करोति एक पावन संस्था है यह समाज में असहाय व निर्बल भाईयों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। यह एक ईश्वरीय कार्य है और ईश्वर से कामाना है कि इस के कार्य में दिन रोज प्रगति हो मैं कल्याणं करोति के सेवा कार्य से बहुत प्रभावित एवं अभिभूत हूँ। श्रीराधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि अमर सिंह राज्यसभा सांसद द्वारा कल्याणं करोति, मथुरा के प्रांगण में व्यक्त किये तथा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल, कैलीपर्स, कृत्रिम पैर, श्रवण यंत्र वितरित किये। कल्याणं करोति द्वारा संचालित मंदबुद्वि, मूकबधिर विद्यालय का अवलोकन कर विधार्थियों को फल भेंट किये । कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन मिश्रा ने किया । संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संस्था द्वारा संचालित प्रकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं अभार व्यक्त किया। इस अवसर तुलसीराम शर्मा, जिला अध्यक्ष, चैधरी सुमेर सिंह, बृजमोहन मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, दिनेश दीक्षित, एस. के. शर्मा, ठाकुर किशोर सिंह, प्रवीन भारद्वाज, पूरन कौशिक, जितेन्द्र यादव आदि विशिष्टजन उपस्थित रहे।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. राधाष्टमी को ब्रजभूमि में फिर मचेगी राधा के नाम की धूम

  1. जब राज्यसभा में लगे सबसे पहली बार ठहाके

  1. सांसद हेमा मालिनी के अथक प्रयासों से इसकी प्रक्रिया आगे बढी: चैध्री लक्ष्मी नारायण




Mediabharti