नई दिल्ली रू लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर विरोध शुरू हो गया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से कृष्णा तीरथ को टिकट मिलने के बाद मौजूदा और पूर्व विधायकों के अलावा पार्षदों ने भी सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इसका विरोध जताया है।
सूत्रो के अनूसार पार्टी में चर्चा है कि कुछ सीटों पर पार्टी नामी चेहरों को मैदान में उतार सकती है। लेकिन तमाम कार्यकर्ताओं कि शिकायत है कि जो सांसद अपने क्षेत्र से एक विधानसभा सीट भी नहीं जीत सकेए तो लोकसभा चुनावों में उनको टिकट क्यों दिया गया है।
वही दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद अंदाजा लागया जा रहा था कि दिल्ली में पार्टी बड़ी तब्दीली करेगी। लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है। दिल्ली की सात सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। समीक्षा भारती न्यूज सर्विस






Related Items
लगातार हार के बाद कांग्रेस का धुंधला होता भविष्य
कर्नाटक में लीडरशिप की जंग से कांग्रेस की फजीहत
कांग्रेस में मिसफिट और भाजपा में असहज हैं शशि थरूर