कानून की पद्धति से ही होगा कामः डीजे

 बार सभागार में जिला जज रमेश तिवारी का स्वागत करते बार एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा। साथ में बार अध्यक्ष इन्द्र कुमार वशिष्ठ, कमलकांत उपमन्यु एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण।आईपीसी और सीआरपीसी सभी के लिए एक, नियम से ही होगा कामः डीजे

मेरे लिए सीनियर-जूनियर समान और सभी का सम्मानः डीजे

बार एसोसिएशन में हुआ डीजे सहित सभी न्यायिक अधिकारियों का सम्मान

मथुरा। मथुरा बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गुरूवार को जिला जज सहित सभी नवागंतुक न्यायिक अधिकारी का स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर जिला जज रमेश तिवारी, सीजेएम श्रीमती अल्पना शुक्ला, अपर जिला जज प्रथम देवेन्द्र गर्ग, अपर जिला जज षष्ठम महेन्द्रनाथ, अपर जिला जज अष्ठम सुदामादास, एडीजे फास्ट ट्रैक संदीप गुप्ता आदि का स्वागत किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश रमेश तिवारी ने कहा कि आईपीसी और सीआरपीसी सभी के लिए एक हैं, अलग-अलग नहीं हैं। मेरे लिए सीनियर और जूनियर सम्मानित अधिवक्ता एक समान हैं। सभी का न्यायिक क्षेत्र में सहयोग के लिए स्वागत है। जिला जज श्रीतिवारी ने कहा कि किसी के दबाव से नहीं, कानून की पद्धति से ही काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कुछ अधिवक्ताओं ने उनसे मिलकर कुछ न्यायहित में सुझाव दिये हैं। उन पर एक सप्ताह में सभी दिशा में प्रभावी काम होते नजर आयेंगे। एडीजे प्रथम देवेन्द्र गर्ग ने कहा कि कौन सी बात कब और कहां कहनी है तथा अपनी बात रखने का सलीखा भी अच्छा हो तो हर बात सुनी जाती है। सीजेएम श्रीमती अल्पना शुक्ला ने कहा कि मेरे अधीनस्थ न्याय क्षेत्र में अगर किसी अधिवक्ता को कोई शिकायत हो तो वह सीधे उनसे मिले और उन्हें बताये। सीधे डीजे सहाब के पास न जाये। अगर मेरे स्तर पर आपकी समस्या का निस्तारण नहीं हो तो फिर अधिवक्तागण डीजे सहाब से मिलें तो अच्छा होगा। 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मदनगोपाल सिंह, संयुक्त सचिव सुधीर रावत, ऑडीटर राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार तिवारी, हुकुमचंद तिवारी, उमाकांत चतुर्वेदी, भगवान सिंह आर्य, ईश्वरचंद शर्मा, नंदकिशोर उपमन्यु, सुरेश चंद्र शर्मा, नरेन्द्र सिंह चैधरी, वीरेन्द्र लवानियां, ब्रजगोपाल शर्मा, नंदकुमार तिवारी, कमलकांत उपमन्यु, गोवर्धन सिंह यादव, हरीसिंह रजावत, गोपेश शर्मा, गोपाल खण्डेलवाल, राधाकृष्ण खण्डेलवाल, चै.करन सिंह, संदीप मित्तल, राहुल उपाध्याय, केसी गौड, पप्पू पौडे, पोपो गुरू, भगवानदास शर्मा, चन्द्रभान गौतम, डा.नशीर शाह, कलुआ सिंह राजपूत, अर्जुन सिंह, बद्रीप्रसाद, रोली अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा, कृष्णा, अभिषेक भारद्वाज, नितिन कौशिक आदि ने डीजे सहित न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया। अध्यक्ष इन्द्रकुमार वशिष्ठ ने सभी का आभार तथा संचालन सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने किया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ‘एंकाउंटर संस्कृति’ को लेकर ‘न्यायिक सोच’ व ‘प्रशासनिक दृष्टिकोण’ में टकराव

  1. गोवर्धन, एक जीवंत पर्वत जिसने आकाश को थाम लिया...

  1. राजनैतिक व्यवस्था सुस्त रहेगी तो होगा न्यायिक दखल...




Mediabharti