किसानों को अगर मुआवजा न मिला तो भाजपा करेगी जनसंघर्ष- पूनम बजाज

किसानों को मुआवजे का आंकलन निष्पक्ष हो- डी0पी0 गोयल

मथुरा। किसान विरोधी ये सरकार बर्खास्त हो, पीडि़त किसानों को मुआवजा दो, मुआवजा दो। जैसे गगन भेदी नारों के साथ भारतीय जनता पार्टी बल्देव ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन किया व् ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा बलदेव विधान सभा ने अपने सभी मंडल अध्यक्ष राय नगर राया देहात फराह नगर फरह देहात महावन नगर महावन देहात बलदेव नगर बलदेव देहात गोकुल नगर जुगसना मंडलों के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महावन पैंठ पहुँच कर वहां से विशाल प्रदर्शन के रूप में महवन तहसील के परगना अधिकारी चन्द्र विजय सिंह को राज्यपाल के नाम द्वारा जिलाधिकारी को जिला मथुरा प्रशासन द्वारा मुख्या सचिव उत्तर प्रदेश को मार्च के प्रथम सप्ताह 2015 में दैवीय आपदा के शिकार किसी भी मथुरा के किसान की मृत्यु नहीं हुई है इस संबंध में कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुए ज्ञापन दिया। प्रदर्शन से पूर्व सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा ब्रज क्षेत्र की मंत्री सुश्री पूनम बजाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानो की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और अगर सही मुआवजा नहीं मिला तो सड़क से विधानसभा से सपा की अखिलेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा किसानो को अगर कोई रहत नहीं दी गयी तो भाजपा बड़ा जन आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन व् जिला प्रसाशन की होगी. भाजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ डी0पी0 गोयल ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस और लोकदल द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर किसानो को भ्रामक जानकारी देकर किसानो को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं जबकि नरेंद्र मोदी जी भूमि अधिग्रहण कानून को किसानो का हितेशी बताया है जिससे किसानो को आने वाले समय मैं राहत मिलेगी। प्रबुद्वः प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आचर्य ब्रजेंद्र नागर ने कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार किसानो के साथ सौतेला व्यहवहार कर रही है एवं जिस प्रकार से अपने अधिकारियो से नुकसान हुई फसल का आकलन करवा रही है वह बेबुनियाद है। जनपद का किसान को 80 प्रतिशत तक अपनी फसल गँवा चूका है और आत्महत्या कर रहा है समय रहते अगर अखिलेश सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो भाजपा उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी। भाजपा के जिला महामंत्री बलदेव विधानसभा के प्रभारी पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया ने कहा की बलदेव विधान सभा में फरह ब्लाॅक के गंगाधर पांडेय के विजय सिंह सिहोरा के रोशन सिंह आदि गांवों में किसान अपनी जुताई बुआई के पश्चात जो फसल तैयार हुई उससे बर्बाद होते देख किसान दम तोड़ रहा है प्रशासन शासन को नुकसान के आकलन की न्यूनतम रिपोर्ट भेज रहा है जबकि प्रिंट तथा एलेक्रानिक मीडिया सच्ची को उजागर कर प्रशासन की रिपोर्ट की पोल खोल रहे है. उन्होंने कहा की मथुरा जनपद में किसान की 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो रही है किसान को फसली रन पर बीमा भुगतान की प्रक्रिया अभी तक नहीं हुई है आपसी व् टुबवेल के बिल्लों की माफी की घोषणा तत्काल होनी चाहिए थी जोकि अभी तक नहीं हुई है मथुरा में किसानो को टयूवैल के बिलों का भुगतान विभिन्न ब्लाॅकों में एक समान होना चाहिए जबकि इस योजना का वितरण आसमान है। इस अवसर पैर सभा को पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनीत दिक्षित, मनोज  उपाध्याय, प्रमोद बीकानेरी, राकेश सिंह अधिवक्ता, विभोर गोयल, सालिग्राम चैधरी, तारक नाथ पाण्डेय, चैधरी बलवीर सिंह, गौरीशंकर वर्मा, रामेश्वर सारस्वत, संजय दिक्षित, मास्टर ब्रजपाल शर्मा, संजय शर्मा, पुराण चाँद दीक्षित, मोहन सिंह, रमन लाल अग्रवाल, डाॅ0 ध्रूृव सिंह, राजवीर सिंह, दिनेश अग्रवाल, गोविन्द राम शर्मा, सत्यपाल चैधरी, कंचन चेरा, बिल्लू पंडित, यशवंत उपाध्याय, बलराम, महेंद्र पाल आदि सम्म्बोधित किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से धीरेन्द्र सिंह नरोत्तम सिंह अशोक तैरकर अशोक शर्मा नीतेश खण्डेलवाल दिनेश शर्मा हरि किशन वीरी सिंह आदि भरी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन राया देहात मंडल के अध्यक्ष चैधरी राकेश सिंह अधिवक्ता ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. निर्मल वर्मा की कहानियों में है आधुनिकता का बोध




Mediabharti