ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर : द रिवेंज’ की शानदार सफलता के बाद अभिनेता राकेश बेदी अब सोनू त्यागी की बहुप्रतीक्षित आध्यात्मिक वेब सीरीज ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ में मेजबान की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
‘टू ग्रेट मास्टर्स’ के क्रिएटर एवं सह-निर्माता सोनू त्यागी हैं। यह वेब सीरीज दो महान आध्यात्मिक विभूतियों स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर आधारित है। आधुनिक और रोचक प्रस्तुति के माध्यम से यह सीरीज उनकी कालजयी शिक्षाओं को आज की पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास करती है।
Read in English: Rakesh Bedi to host ‘Two Great Masters’
यह सीरीज जूनी फिल्म्स और एप्रोच एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित की जा रही है तथा गो स्पिरिचुअल इसका सहयोगी संगठन है। यह सीरीज प्रसिद्ध लेखक अमृत गुप्ता की चर्चित पुस्तक ‘टू ग्रेट मास्टर्स’ पर आधारित है।
सीरीज का निर्देशन अनुराग शर्मा और सोनू त्यागी ने किया है। इसमें अनुराग शर्मा, दीप शर्मा, पावली कश्यप और दुर्गा कम्बोज भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। शृंखला के सर्जक एवं सह-निर्माता सोनू त्यागी ने बताया कि उनका उद्देश्य स्वामी विवेकानंद और परमहंस योगानंद के प्रेरणादायक संदेशों को विश्वभर के लोगों तक पहुंचाना है। आज के तनावपूर्ण समय में यह सीरीज लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक जागरूकता प्रदान करने का प्रयास करेगी।

Related Items
एक अभिनेता जिसने अभिनय को बना दिया जीवन के अनुभवों की भाषा...
सामरिक महत्व, सतत विकास का अद्भुत उदाहरण है ग्रेट निकोबार परियोजना
महज ‘अभिनेता’ नहीं, धर्मेंद्र एक ‘जश्न’ थे...!