कृषि मंत्री के बयान पर रोष

किसानों पर की गयी टिप्पणी को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता केन्द्रीय कृषि मंत्री का पुतला फूंकते।

मथुरा। केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन द्वारा विगत दिनों पूर्व किसानों को लेकर राज्य सभा में दिये गये विवादित बयान को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। 

केन्द्रीय मंत्री द्वारा बयान में वह किसानों की मजबूरी का मजाक किसानों पर टिप्पणी कर रहे थे जिसकों लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों द्वारा ब्रज में कई स्थानों पर केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन का पूतला फूँका गया। भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अडीग, बल्देव आदि के साथ साथ पानीगांव चैराहे पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो कृषि मंत्री का पुतला फूँक अपना रोष व्यक्त किया। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश मुख्य महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि भारत के कृषि मंत्री ने किसानों के प्रति इस तरह का बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है जिसकी भारतीय किसान यूनियन भानू घोर निन्दा करती है। भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है।इस तरह का बयान देकर कृषि मंत्री ने भारत की 70 प्रतिशत आबादी का अपमान किया है। ऐसे मंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। भारतीय किसान यूनियन वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह प्रधान व ऋषि कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि किसान अपनी मेहनत अन्न पैदा कर पूरे राष्ट्र का भरण पोषण करता है राष्ट्र के अन्नदाता के प्रति ऐसे विचार रखने वाला मंत्री सच्चा भारतीय नहीं हो सकता। इसमें मुख्य रूप से बच्चू सिंह, बलबीर चैधरी, लक्की, पूरन पंडित, बनी सिंह, रामकिशन , कारे सिंह, रामखिलाड़ी, लखन, राजू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti