कोसी वन विभाग ने एक दिन में लगाये 77750 पौधे

कोसी वन विभाग ने एक दिन में लगाये 77750 पौधे  मथुरा। कोसीकलां नगर के कोसी वन विभाग अधिकारी ने टीम के साथ कई गांवों में 77750 पौधों का रोपण किया।

कोसी वन रेंज के अधिकारी मेघराज शर्मा के नेतृत्व में कोसी क्षेत्र के आसपास के गांवो में सोमवार को हजारों पौधे लगाये गये। उन्होने बताया कि प्रदेश का नाम गिनीज बुक आॅफ बल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के उददेश्य में प्रदेश के हर जिले, शहर, और गांवो में 5 करोड पौधें लगाने का संकल्प लिया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के आव्हान पर उक्त पौधे हर स्थान पर लगाये गये। गांव अजनौंठी में 14 हजार पौधे लगाये गये। खैराल में 8750 पौधे, शेरनगर और कामर में 11000 पौधे तथा खिटावटा के तीनों खण्डों में 33000 पौधे लगाये गये। इस दौरान शीशम, नीम, जामुन, कदम, पीपल, पाखर, बबूल, खैर, शहतूत, तमाल आदि के पौधे लगाये गये। इस दौरान उनके साथ लक्ष्मण तिवारी, सुशील कुमार, शेरनगर, सुरेश चन्द शर्मा, राजवीर सिंह, महेन्द्र सिंह, मनोज कुमार आदि थे। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login