गांव और शहर के चक्रव्यूह में फंसे ‘जोरम’ के मनोज वाजपेयी


फिल्म 'जोरम' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज वाजपेयी बिल्कुल अलग अंदाज में नज़र आ रहे हैं। इससे पहले उन्हें इस तरह की भूमिका में नहीं देखा गया है। उन्होंने इस फिल्म में अपनी बच्ची की जान बचाने के लिए इधर-उधर छुपते-छुपाते एक पिता का किरदार निभाया है।

अनूठी कहानी और वाजपेयी की अद्वितीय अभिनय क्षमता ने इस फिल्म के लिए उनके प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'जोरम' में मनोज बाजपेयी के साथ जीशान अय्यूब, स्मिता तांबे व तनिष्ठा च़टर्जी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

अभ्रो बनर्जी ने फिल्म का संपादन किया है। रूह कंपा देने वाला संगीत मंगेश धाकड़े द्वारा रचित है। ज़ी स्टूडियोज और मखीजा फिल्म के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास के तहत 'जोराम' एक सिनेमाई मील का पत्थर बनने का माद्दा रखती है।

फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इन दिनों फिल्म की पूरी टीम देशभर में इसके प्रमोशन करने में जुटी हुई है।



Related Items

  1. समावेशिता, विश्वसनीयता और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रतिबद्ध है रेडियो

  1. महज ‘अभिनेता’ नहीं, धर्मेंद्र एक ‘जश्न’ थे...!

  1. राष्ट्रीय हितों के लिए गंभीर ख़तरा है विभाजनकारी राजनीति




Mediabharti