कोहली ने हरभजन को ऐसे दिया करारा जवाब

कोहली ने हरभजन को ऐसे दिया करारा जवाबनई दिल्ली । भारतीय टीम ने गजब का खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है। भारत को जीत दिलाने में स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने खास भूमिका निभाई। जहां प्रशंसक जीत के खुमार में डूबे हुए हैं, वहीं भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी ऑफ स्पिनर पिच को लेकर अटपटा बयान दे विवाद खड़ा कर दिया। उन्हें बयान को लेकर फैंस की नाराजगी तो झेलनी पड़ी ही, साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी उन पर पलटवार कर डाला। हरभजन ने अश्विन व जडेजा के लगातार विकेट लेने के बाद ट्वीट किया था कि अगर उन्हें और अनिल कुंबले को ऐसी स्पिनरों की मददगार पिचों पर खेलने को मिलता तो उनके विकेटों की संख्या बहुत ज्यादा होती। भज्जी ने अश्विन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि उन्हें क्यूरेटरों की मदद की वजह से इतने विकेट मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जब से अश्विन ने टीम इंडिया में कदम रखा है तब से ही भज्जी को वापसी करने में काफी दिक्कत हो रही है। इंदौर टेस्ट में जीत के बाद जब कोहली से पूछा गया कि क्या वे इस जीत का श्रेय स्पिनरों की मददगार पिचों को देते हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा कमेंट किसने किया। जब उन्हें बताया गया कि भज्जी ने स्पिनरों की मददगार पिचों को लेकर ट्वीट किया था तो उन्होंने कहा कि अगर पिच स्पिनरों की मददगार हो तो भी आपको अच्छी गेंदबाजी करनी होती है। स्पिन सिर्फ पिच की मदद से नहीं की जाती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कंधे का किस तरह इस्तेमाल करते हैं और गेंद को कितना टर्न करवाते हो। मुझे याद है कि जब हम टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड से हारे थे तो उनके स्पिनर अचानक क्वालिटी गेंदबाज बन गए थे और हमें चुका हुआ बताया गया था। कोहली ने कहा कि न्यूजीलैंड के वही स्पिनर्स इस सीरीज में भी खेले, लेकिन विकेट क्यों नहीं ले पाए। हमारे तेज गेंदबाजों ने हर जगह विकेट लिए। किसी व्यक्ति को सीमेंट पिच पर बल्लेबाजी के लिए बोला जाए, अगर उनकी मानसिकता होगी तो वो वहां भी खेल लेगा। अश्विन हमारी टीम के अनमोल खिलाड़ी हैं और उनके योगदान को इस तरह कम करके नहीं देखा जाना चाहिए। कोहली की कप्तानी में अश्विन ने 16 टेस्ट खेलकर 106 विकेट झटके हैं।            

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login