क्या आपने देखा! जरीन खान का पोल डांस

क्या आपने देखा! जरीन खान का पोल डांसबॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म वीर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। लेकिन उन्हें सफलता कैरेक्टर ढीला है...गाने से मिली। हाल ही में जरीन ने एक आइटम सॉन्ग शूट किया जिसमे वो पोल डांस करते हुए नजर आई है। बता दें कि जरीन का ये गाना साल 2002 में आई फिल्म फिल्म कांटे का आइटम नंबर माही वे है, जिस पर मलाइका अरोड़ा ने हॉट पोल डांस कर लोगों को अपना दीवाना बनाया था। आपको बता दें कि जरीन का फिल्म वजह तुम हो में स्पेशल आइटम नंबर करना एक खास वजह है। इस फिल्म के निर्देशक विशाल पंड्या के साथ पुरानी दोस्ती की वजह से है क्योंकि जरीन ने विशाल की ही डायरेक्ट की हुई फिल्म हेट स्टोरी 3 में काम किया था। जरीन के इस आइटम सॉन्ग में नया टच देने की पूरी कोशिश की गई है। वजह तुम हो एक ऐसे मर्डर की कहानी है जिसका मर्डर टीवी पर लाइव होता है। इस फिल्म में शरमन जोशी, रजनीश दुग्ग्ल और गुरमीत चौधरी भी है। यह फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होगी।

 

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login