गले मिलने के बाद मंच पर ही उलझ पड़े शिवपाल-अखिलेश

गले मिलने के बाद मंच पर ही उलझ पड़े शिवपाल-अखिलेशलखनऊ । यूपी में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी में जारी पारिवारिक झगडे से उपजा सियासी घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है और पार्टी टूट के कगार पर पहुंच गई है। आज एसपी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज लखनऊ में पार्टी मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग पर अहम बैठक बुलाई थी। बैठक मेें शिवपाल और अखिलेश भी मौजूद थे। बैठक के बाद मुलायम सिंह ने अखिलेश और शिवपाल को गले मिलवाया। गले मिले के बाद दोनों में मंच पर ही झडप हो गई। गले मिलने के बाद अखिलेश और शिवपाल मंच ही उलझ पडे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपाल ने अखिलेश के हाथ से माइक छीन लिया। मंच पर ही हाथापाई की नौबत आ गई। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया। 

बैठक में अखिलेश ने स्पष्ट कह दिया था कि चुनावों में टिकट वे ही बांटेगे। वहीं अलग पार्टी बनाने की बात से अखिलेश ने इंकार कर दिया। अखिलेश ने कहा था कि नेताजी मेरे पिता हैं और साथ ही मेरे गुरु भी हैं। मैं अलग पार्टी क्यों बनाऊंगा। इसके बाद शिवपाल ने बोलते हुए अखिलेश पर निशाना साधा और कहा कि मैं अपने बेटे की कसम खाकर कहता हूं की अखिलेश ने अलग पार्टी बनानेकी बात कही थी। वहीं मुलायम ने इस मसले पर अपना रूख स्पष्ट कर दिया। मुलायम ने शिवपाल का समर्थन करते हुए कहा कि मैं और शिवपाल अलग नहीं हो सकते। वहीं मुलायम ने अमर सिंह को अपना भाई बताया। मुलायम ने अखिलेश को लताड लगाते हुए कहा कि पद मिलते ही अखिलेश का दिमाग खराब हो गया है।                   

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. विभाजन के अधूरे पड़े एजेंडे को अब करें पूरा...!

  1. कौन मिटाएगा कर्नाटक की धरती पर पड़े बदनामी के छींटों को...

  1. सब कुछ छोड़कर आजादी के आंदोलन में कूद पड़े थे 'देशबंधु'




Mediabharti