गुरू आश्रमों पर उमडा शिष्यों का सैलाव

गुरू सेवा करते श्रद्धालु मथुरा। व्यास पूर्णिमा को लेकर ब्रज के सभी मंदिरों और आश्रमों में आज सुबह से ही गुरूओं की पूजा-अर्चना एवं दर्शन करने वालोें का तांता लगेगा। वृंदावन में व्यास पूर्णिमा के अवसर पर लाखों शिष्य आश्रमों में पहुंचकर अपने गुरूओं से आर्शीवाद लेने को आतुर थे। बाॅके बिहारी जी मंदिर में भी सुबह से ही दर्शनार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नजर नहीं आये। नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गिरि परिक्रमा लगाने के बाद श्रृद्धालु वृंदावन के श्री बांके बिहारी के दर्शन और आश्रमों एवं वृंदावन के अन्य मंदिरों में पहुंच रहे है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नाकाफी ही दिखाई दिये। वहीं मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और मंदिर द्वारिकाधीश पर आज भारी संख्या में श्रृद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कृपालु महाराज के आश्रम में भी उनके शिष्यों की भारी भीड़ दिखाई दी। शिष्यों ने अपने अपने गुरू की पूजा अर्चना कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। वहीं रमणरेती स्थित गुरूशरणानंद के आश्रम में भी उनके शिष्यों की भारी भीड़ देखने को मिली। कल सुबह से ही उनके शिष्य कतारों में खड़े होकर उनकी पूजा अर्चना करने और उनसे आर्शीवाद प्राप्त करने की बाट जौहते देखे गये। वहीं दाऊजी और महावन के मंदिर और आश्रमों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिले। आश्रमों में पहुंचने वाले शिष्यों की संख्या को देखते हुए गुरूओं ने अपने-अपने आश्रमों में भण्डारे के आयोजन भी किये जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी किस्म की कोई असुविधा न हो। वहीं धौली प्याऊ स्थित शंकर गली में भुवनेश्वरी मंदिर के पीठाधीश्वर ओपी मिश्रा के अनुयायियों ने श्रद्धा भाव से गुरू पूजन किया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. गुरू के सम्मान को बनाये रखना नैतिक दायित्व

  1. मंदिर दर्शन के बहाने बुलाए गुजरात के दो श्रद्धालु लूटे

  1. दुर्घटना में टैम्पो सवार तीन श्रद्धालु घायल




Mediabharti