गुरू पूर्णिमा पर आर्शीवाद लेने पंहुचे शिष्य

मथुरा। व्यास पूर्णिमा और गुरू पूर्णिमा के मौके पर आज पूरे जनपद में गुरूओं के दरबार पर शिष्यों का आवागमन और आर्शीवाद कार्यक्रम प्रातः काल से ही जारी रहा। शिष्य अपार श्रद्धा लिये गुरूओं के दरबार में आदर के साथ पंहुचे और गुरू को नमन किया। आर्शीवाद लिया और उनके चरणों में श्रद्धा के अनुकूल जो भी था, वह समर्पित किया। 

आज गुरू पूर्णिमा के मौके पर पूरे ब्रज मण्डल में यही हाल हल गुरू आश्रम में नजर आया। श्रद्धा और भक्ति लिये सुदूर प्रांतों से आये शिष्य पूरी भक्ति भावना के साथ गुरूओं के चरण में नमन करते देखे गये। मथुरा के रामाश्रय सत्संग डैम्पियर नगर में आलोक भैयाजी का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए आज उनके शिष्यों का काफिला डैम्पियर में लगा रहा। जाम की स्थिति बनी रही। बरेली, आगरा, अलीगढ, बनारस, फर्रूखाबाद और दूर-दूर से श्रद्धालु गाडि़यां लेकर डैम्पियर स्थित गुरू दरबार में हाजिरी लगाते मिले। वहीं शंकर गली धौली प्याऊ स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर के पीठाधीश्वर ओपी मिश्रा भगतजी का गुरूशिष्यों ने पूजा-अर्चना की। स्थानीय ऊषा किरण प्लाजा में प्रेमी बाबा सत्संग परिवार द्वारा ब्यास पूर्णिमा पर्व पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रेमी बाबा के आर्शीवाद के साथ मनाया गया। 

इस मौके पर गुरूवर प्रेमी बाबा ने आये अपने शिष्यों को गुरू दीक्षा और आर्शीवाद दिया। नये शिष्यों को गुरू दीक्षा दी गयी तो पुराने शिष्यों को दोनों हाथों से आर्शीवाद प्रेमी बाबा द्वारा दिया गया। इस मौके पर अपने ओजस्वी उदबोधन में पे्रमी बाबा ने शिष्यों से प्रभु अराधना और गुरू मंे आस्था बनाये रखने को कहा। वहीं महावन स्थित रमणरेती में गुरू शरणानंद महाराज के शिष्यों ने आज आश्रम पंहुचकर उनका आर्शीवाद लिया। विभिन्न प्रांतों से आये भारी संख्या में श्रद्धालुओं को गुरू शरणानंद के चरणों में आर्शीवाद लेते देखा गया। इस मौके पर भण्डारे भी आयोजित किये गये। श्रद्धालुओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। कुछ नये शिष्य भी दीक्षा देकर बनाये गये। गोकुल, महावन, दाऊजी मंे गुरूओं के दरबारों मंे शिष्यों का आगमन आज प्रातः काल से ही जारी था। जगह-जगह गुरू आश्रमों में श्रद्धालुओं का पंहुचना जारी था। वृन्दावन स्थित कैलाश नगर में शैलकिशोरी महाराज के शिष्यों ने आज उनका आर्शीवाद ग्रहण किया। बिहार, बंगाल, उत्तरप्रदेश और दिल्ली से आये शिष्यगण शैलकिशोरी महाराज के आर्शीवाद और गुरू दीक्षा लेने पंहुचे। इस मौके पर कैलाश नगर स्थित उनकी कुटिया पर शिष्यों का पूरा सम्मान और आर्शीवाद दिया गया। वृन्दावन के कृष्णचन्द्र शास्त्री ठाकुरजी महाराज, मृदुल कृष्ण शास्त्री, बड़े ठाकुर, दरबार और कृपालु आश्रम, देवकीनंदन ठाकुरजी के रमनरेती स्थित शांति आश्रम में आज उनके भक्तों का आगमन जारी रहा। सुबह से ही आर्शीवाद, प्रसाद और दानपुण्य की सेवा जारी रही। जयगुरूदेव आश्रम में तो आज श्रद्धालुओं का सुबह से ही भारी तांता लगा रहा। काफी संख्या में आये श्रद्धालुओं को नियंत्रण करना भारी पड़ गया। हाईवे तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। बरसाना के श्रीजी मंदिर और प्रसिद्ध संत रमेश बाबा के शिष्य भी आज गुरू पूर्णिमा पर गुरू दरबार में आर्शीवाद लेने पंहुचे। गोवर्धन के सियाराम बाबा आश्रम, कंचनदास महाराज आश्रम, राधाकुण्ड और आन्यौर में भी गुरू दरबार में श्रद्धालुओं का पंहुचना जारी था।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. ताज तो आकर्षित करता ही है, और आगरा के नर्सिंग होम भी…

  1. ताज से आगे भी है आगरा, हो रही है एक ज़िंदा सभ्यता की अनदेखी...

  1. आगरा, हवा और पानी के प्रदूषण से जूझता एक शहर...




Mediabharti