गोरखपुर रैली : मोदी ने किया एम्स का शिलान्यास

गोरखपुर रैली : मोदी ने किया एम्स का शिलान्यासगोरखपुर । उत्तर प्रदेश में चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज पूर्वाचल को बडी सौगात दी है। पीएम मोदी ने गोरखपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी। इससे पहले वह सुबह 10:50 बजे गोरखपुर पहुंचे। सबसे पहले पीएम मोदी ने गोरखनाथ संप्रदाय के सबसे बड़े मठ गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। मंदिर में संतों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के संत शिक्षा, स्वास्थ्य और ऐसे तमाम परोपकारी कार्यों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि संतों की परंपरा बदलाव की परंपरा है। प्रधानमंत्री कहा, संत, आध्यात्मिक नेता भारत को समृद्ध और आधुनिक बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कई पहले से ही ऐसा कर रहे हैं। मुझे जानकारी मिली कि शौचालय निर्माण के अभियान में कई संतों ने मदद की। पीएम ने गोरखनाथ की धरती को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह बुद्ध, महावीर और कबीर की धरती है। सभी किसी न किसी रूप में इस भूमि से जुड़े हुए हैं।    

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. मोदी मॉडल की नई कसौटी होंगे पांच राज्यों के चुनाव नतीजे

  1. कौन सा लोकतंत्र है बेहतर! ट्रंप का अमेरिका या मोदी का भारत…

  1. मोदी के समक्ष जीत का सपना नहीं गढ़ पा रहा है बंटा हुआ विपक्ष…!




Mediabharti