जयन्ती में आये अतिथियों को सम्मानित करते आयोजकगण
मथुरा। गौतम ऋषि जयन्ती को आज अखिल भारतीय गौतम ब्राह्मण महासभा महोली रोड़ द्वारा महर्षि गौतम ऋषि जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर महर्षि गौतम के चित्र पर संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखराज गौतम द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा उपस्थित गौतम बन्धुओं ने भी पुष्प अर्पित किये। उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए पन्ना लाल गौतम ने महर्षि गौतम को श्रेष्ठ ऋषि तथा न्याय शास्त्र के रचियेता बताया। जिसके आधार पर भारत का संविधान का निर्माण हुआ है।
गौतम ब्राह्मणों का इतिहास शोर्य पराक्रम से भरा है तथा अन्य बक्ताओं ने भी गौतम ऋषि पर विचार प्रकट किये तथा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डा0 बीडी गौतम को भी समाज के लोगों ने सम्मानित किया। सभी आगन्तुक व्यक्तियों का स्वागत देवदत्त गौतम ज्ञानेन्द्र गौतम ने किया। समाज के बुजुर्गों का शाल उढ़ाकर सियाराम गौतम शिचरन लाल गौतम, हरिश्याम, बंगाली प्रसाद, बृजमोहन, बृजगोपाल, लेखराज व डा0 बी.डी. गोतम को सम्मानित किया गया। ओंकार सिंह, ज्ञानेन्द्र वीरेन्द्र पाल, डा0 डी.एन. गौतम, आर.पी.गौतम, सुभाष गौतम, विष्णु कुमार गौतम व कन्हैया लाल गौतम आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। सभा का संचालन तिलकराज गौतम ने किया।






Related Items
आज गौतम गंभीर का 36 वां जन्मदिन
जयप्रकाश नारायण की जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित
लोकनायक जेपी की जयन्ती पर श्रद्धांजलि अर्पित