डाककर्मी हड़ताल के दौरान
गोवर्धन। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय आव्हान पर भारत के साथ साथ गोवर्धन क्षेत्र के सभी ग्राम डाक सेवक और ग्रामीण ब्रांच के पोस्ट मास्टर अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये है। त्रिसूत्रीय मांगों को आज क्षेत्र में सभी ग्रामीण ब्रांच डाक घरों में कामकाज पूरी तरह बन्द रहा। हड़ताल पर गये ग्राम डाक सेवक और ग्रामीण ब्रांच के पोस्ट मास्टरों की मांग है कि भारत सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी ग्राम डाक सेवक और ग्रामीण ब्रांच के पोस्ट मास्टरों को नियमित करे। सरकार सभी ग्राम डाक सेवक और ग्रामीण ब्रांच के पोस्ट मास्टरों को 7वें वेतन आयोग में शामिल करे एवं 65 साल की उम्र तक कार्य करने के बावजूद इन्हें कोई विभागीय सुविधा नहीं मिल रही उसे दिलवाया जाये। ग्राम डाक सेवक और ग्रामीण ब्रांच के पोस्ट मास्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगेें नहीं मानी जाती तब तक वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। आज अचानक ही ज्याॅइन्ट एक्शन कमेटी का गठन कर अजय सिंह को उसका अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष ब्रजबिहारी शर्मा ने इस मौके पर हड़ताल कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर शामिल कर्मचारीगण कन्हैया लाल शर्मा, सियाराम, महेश चन्द्र, गिरिराज किशोर, मनोज कुमार, हरदयाल, विष्णु कुमार, दिनेश कुमार, भवानी शंकर, विनोद कुमार आदि शामिल थे।






Related Items
इसलिए याद रखे जाएंगे अनंत कुमार
सूफियाना अंदाज में कृष्ण भजन गाते थे विनोद अग्रवाल
कोलकाता मेडिकल कॉलेज का दौरा करते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे