चांदनी चौक में पैदल नियम का ट्रायल 22 से

चांदनी चौक में पैदल नियम का ट्रायल 22 सेनई दिल्ली। केजरीवाल सरकार ऑड-ईवन नबंर नियम की तर्ज पर चांदनी चौक में पैदल नियम का ट्रायल 22 मई से शुरू करेगी। इसमें चांदनी चौक स्थित दरियागंज में लाल किले से फतेहपुरी मस्जिद तक सिर्फ पैदल और साइकिल एवं रिक्शा से ही आने जाने की इजाजत होगी। चां

दनी चौक की भीड भरी तंग गलियों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए शाहजहांनाबाद पुनर्विकास बोर्ड और लोक निर्माण विभाग की इस साझा योजना का प्रयोग 22 से 25 मई तक किया जाएगा। बोर्ड की सदस्य और आप विधायक अल्का लांबा ने बताया कि शुRवार को पुलिस, पीडब्ल्यूडी और बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया। बोर्ड के प्रबंध निदेशक फैज हाशमी की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना को अंतिम रूप देकर मंजूरी के लिए लोकनिर्माण मंत्री सत्येन्द्र जैन के पास भेज दिया गया है। योजना के मुताबिक लगभग साढे तीन किमी के इस मार्ग पर दोनों ओर तीन अलग अलग लेन में पैदल, साइकिल और रिक्शा को चलने की इजाजत होगी। 

नंबर नियम की तर्ज पर पैदल नियम में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक सिर्फ पैदल, साइकिल और रिक्शा से चल सकेंगे। माल ढुलाई रात 8 से सुबह 8 बजे तक की जा सकेगी।  

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अतिक्रमण-मुक्त, सुरक्षित पैदल मार्ग के निर्माण की मांग

  1. भारतीय वैज्ञानिकों ने पलट दिया 50 साल पुराना जैविक नियम

  1. रफ्तार के पुजारी पैदल चलने वालों की नहीं सुनते!




Mediabharti