मथुरा । शहर की कृष्णानगर पुलिस चैकी क्षेत्र के सौंख रोड स्थित एक गली में स्कूल से पढ़कर लौट रहे एक चार वर्षीय बच्चे का स्कूटी सवार बदमाश अपहरण कर ले गये। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच पड़ताल में जुटे हुए है। समाचार लिखे जाने तक अपहरणकर्ताओं की जानकारी ली जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार दोपहर प्ले ग्रुप में पढ़ने वाला चार वर्षीय अंश पुत्र अभिषेक स्कूल से पढ़कर लौट रहा था तभी स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने उसे उठा लिया और भाग गये। बदमाशों में एक लाल रंग की टीशर्ट पहने हुये था। यह बात क्षेत्रीय लोगों ने बताई। पुलिस के अनुसार अभिषेक सात हजार रूपये मासिक की प्राइवेट नौकरी करता है उसके घर की स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में इस बालक का अपहरण सन्देंह पैदा करता है। सम्भावनाऐं व्यक्त की जा रही है कि किसी और के चक्कर में अपहरण कर्ताओं ने यह कदम उठाया है अभी जांच पड़ताल चल रही है। सब कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। शहर कोतवाली पुलिस घटना के आरोपियों के पीछे लगी है। लोगों में चर्चा है कि रंजिश के दुसरे कारणों से भी घटना हो सकती है।






Related Items
क्रिटिकल मैटेरियल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है भारत
अस्थिर भू-राजनीति परिदृश्य के बावजूद भारतीय मौद्रिक व वित्तीय क्षेत्र में उछाल
भारत के समुद्री खाद्य निर्यात क्षेत्र को मिला बड़ा मौका