चेतना होम ने बनवाये सड़क व कामकाजी बच्चों के आधार

मथुरा। सड़क व कामकाजी बच्चों के लिए कार्य कर रही समाज सेवी संस्था चेतना होम ने एक शिविर लगाकर बच्चों के आधार कार्ड बनवाये जाने का सरनहय कार्य किया हैं। इस शिविर में 130 बच्चे व उनके 48 माता पिताओं व स्टेक होल्डरों ने अपने आधार कार्ड बनाये। चेतना संस्था की सहायक जिला परिायोजना समन्वयक रीता ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चे व उनके माता पिता आधार कार्ड बनवाने की इस प्रक्रिया से बहुत खुश हैं। आधार कार्ड बनने से न सिर्फ इन बच्चों को एक पहचान मिली है बल्कि अब वे आसानी से किसी भी स्कूल व कालेज में अपना शिक्षा के लिए प्रवेश ले सकेगे। उन्होंने कहा कि सभी माता पिता का यह कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को संस्था द्वारा आयोजित शिविर में लेकर आरएं और उनका आधार कार्ड बनवाएं। चेतना संस्था के निर्देशक संजय गुप्तार ने सभी सड़क व कामकाजी बच्चों को आधर कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आगरा के हर बच्चें के पास उसका आधार कार्ड हों, इसी उद्देश्य को घ्यान में रखतें हुए संस्था द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्य में चेतना कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और आस पास की बस्ती के लोगों को आधार के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अब हाईवे सिर्फ़ सड़क ही नहीं, दवा भी देंगे...!

  1. डिजिटल भूलभुलैया से बच्चों को बाहर खींचना अभिभावकों के लिए बड़ी चुनौती

  1. धर्म या विकास..? तीन-बच्चों के ‘आह्वान’ का स्वागत करें या विरोध..!




Mediabharti