चेतेश्वर पुजारा के लिए ऐसा बोले राहुल द्रविड

चेतेश्वर पुजारा के लिए ऐसा बोले राहुल द्रविडमुंबई । पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के मौजूदा प्रदर्शन पर खुशी जताई है। द वॉल और मिस्टर भरोसेमंद के नाम से मशहूर द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया शानदार लय में है और उसमें विदेशी धरती पर सीरीज जीतने की क्षमता है। द्र्रविड़ ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं भारतीय टीम में बेहतर प्रदर्शन कर रहे सदस्यों से बेहद प्रभावित हूं। पुराने खिलाडय़ों के संन्यास लेने के बाद नए प्रतिभाशाली खिलाडय़ों ने बहुत तेजी से इस खालीपन को भरने का काम किया है। 

 

उन्होंने अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखते हुए टीम को सफलता दिलाई है। टीम इस समय एक इकाई के रूप में खेल रही है जो जीत के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह भरोसा जगता है कि टीम विदेशी जमीन पर भी सफलता के झंडे गाडऩे में सक्षम है। 

किसी भी टीम में यदि मध्यक्रम में स्थायित्व है और खिलाडय़ों को यह भरोसा हो जाए कि उनका स्थान सुरक्षित है तो इससे खिलाडय़ों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और यह टीम के लिए फायदेमंद है। टीम के खिलाड़ी शानदार लय में है। टीम को अपनी मेजबानी में कई टेस्ट सीरीज खेलनी है और खिलाडिय़ों के पास अपनी क्षमता दिखाने के बहुत से अवसर उपलब्ध रहेंगे। 

 

चेतेश्वर पुजारा के बारे में द्रविड़ ने कहा कि मेरे संन्यास लेने के बाद पुजारा ने नंबर तीन की भरपाई बखूबी ढंग से की है। वे अच्छी तकनीक के धनी होने के साथ उम्दा बल्लेबाज हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन उन्हें नई ऊंचाईयां प्रदान करता है। वे पूर्ण रूप से एक टेस्ट खिलाड़ी हैं। द्रविड़ ने माना कि उन्हे जिस गेंदबाज का सामना करने में सबसे ज्यादा कठिनाई महसूस हुई वह ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्रा थे। द्रविड़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया मेरी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम थी, लेकिन महानतम तेज गेंदबाज जिसके खिलाफ मैं खेला, वे ग्लेन मैकग्रा हैं। द्रविड़ ने 164 टेस्ट में 13288 रन बनाए थे। द्रविड़ ने कहा कि कि मैकग्रा बेहतरीन गेंदबाज थे, ऑफ स्टंप को लेकर मेरी समझ को किसी ने उतनी चुनौती नहीं दी जितनी मैकग्रा ने दी। वे मुझे कोई मौका नहीं देते थे। उनकी सटीकता का कोई जवाब नहीं था। मैकग्रा के पास अच्छी गति और उछाल ही नहीं बल्कि खेल को लेकर अच्छी समझ भी थी। मैकग्रा संभवत: महानतम तेज गेंदबाज थे जिनके खिलाफ मैं खेला। मैकग्रा खेल के महानतम क्रिकेटरों में शामिल रहे जिन्होंने 124 टेस्ट में 563 विकेट जबकि 250 वनडे में 381 विकेट चटकाए।        

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?

  1. कांग्रेस-सपा गठबंधन का ऐलान जल्द, अखिलेश-राहुल शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

  1. लौटे राहुल, रणनीति बनाने में जुटे, अखिलेश से होगी मुलाकात!




Mediabharti